फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   farmer son died due to electric current flowing in the fencing wire in Budaun

Budaun: पशुओं से फसल बचाने के लिए खेत में लगाया 'करंट वाला तार', चपेट में आने से किसान के बेटे की मौत

Fri, 01 Aug 2025 01:01 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 01 Aug 2025 01:01 PM IST
सार

बदायूं के बिसौली कोतवाली क्षेत्र में खेत पर गए किशोर की करंट लगने से मौत हो गई। उसके खेत में लगाए गए तारों में करंट प्रवाहित कर रखा था। पैर फिसलने से वह तारों पर गिर गया, जिससे उसे करंट लग गया। 

विज्ञापन
farmer son died due to electric current flowing in the fencing wire in Budaun
दुर्गेश का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बदायूं के बिसौली कोतवाली क्षेत्र में लावारिस पशुओं से फसल की रखवाली के लिए खेत में लगाए गए तारों में प्रवाहित करंट से 14 साल के किशोर की मौत हो गई। वह शुक्रवार सुबह धान की फसल देखने गया था। खेत में घुसने के दौरान उसका पैर फिसल गया, जिससे वह तारों पर गिर गया। घटना के बाद उसके परिवार में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक पृथ्वीपुर गांव निवासी कुंवरपाल का 14 वर्षीय पुत्र दुर्गेश यादव शुक्रवार सुबह धान की फसल देखने खेत पर गया था। लावारिस पशुओं से फसलों को बचाने के लिए उसके खेत में चारों तरफ तार की बाड़ लगी है, जिसमें झटका मशीन से करंट छोड़ रखा था। खेत में घुसने के दौरान दुर्गेश का पैर फिसल गया, जिससे वह तारों पर गिर गया। 
विज्ञापन


पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा
तारों में प्रवाहित करंट से वह गंभीर रूप से झुलस गया। खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने उसके परिजनों को सूचना दी। परिजन उसे लेकर शहर के निजी अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम को भेजा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- गर्लफ्रेंड के लिए बीवी को मार डाला: प्रेमिका ने कहा था- एक को चुन लो... अमरवती या मुझे; ऐसे फंसा हत्यारा ओमसरन

परिजनों ने बताया कि करीब एक माह पहले किशोर के पिता एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे, जिससे उनका पैर टूट गया था। तभी से दुर्गेश हर रोज सुबह खेत देखने जाता था। दुर्गेश परिवार का बड़ा बेटा था। उसके छोटे भाई मोनू, बड़ी बहन नीतू और मां पूजा का रो-रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed