UP Crime News In Hindi: टेंट वालों के साथ शादियों में डेकोरेशन का काम करने के दौरान ओमसरन की नजदीकियां बरेली निवासी ब्यूटी पार्लर संचालिका मन्नत से हो गई थीं। ओमसरन का दावा है कि उसने मन्नत से प्रेमविवाह कर लिया था, पर उसे घर लाने के लिए पुराने ख्यालों की अमरवती को रास्ता से हटाना जरूरी था। उसने दावा किया कि मन्नत ने ही उसे पत्नी की हत्या के लिए उकसाया। उसने कहा था कि दोनों में से एक को चुन लो।
गर्लफ्रेंड के लिए बीवी को मार डाला: प्रेमिका ने कहा था- एक को चुन लो... अमरवती या मुझे; ऐसे फंसा हत्यारा ओमसरन
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: आकाश दुबे
Updated Fri, 01 Aug 2025 01:30 PM IST
सार
Bareilly Wife Murder Case: घटना की असली वजह प्रेम-त्रिकोण ही निकला। हत्यारोपी ओमसरन ने बताया कि कम उम्र में ही उसकी शादी अमरवती से हो गई थी। उसके बच्चे भी काफी बड़े हो गए थे। अमरवती पुराने ख्यालों की महिला थी और परिवार व धार्मिक कार्यों में लगी रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन