फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   cug no. closee

शाम पांच से सुबह नौ बजे तक बंद रहेंगे अवर अभियंताओं के सीयूजी फोन

Sun, 18 Aug 2019 02:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2019 02:35 AM IST
विज्ञापन
cug no. closee
बदायूं। राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन के पदाधिकारियों की बैठक में निर्णय लिया गया कि सभी सदस्य शाम पांच बजे से सुबह नौ बजे तक अपना सीयूजी फोन बंद रखेंगे। इस संबंध में पदाधिकारियों ने अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन

जनपद अध्यक्ष सुरेश कुमार ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार जिले के सभी अवर अभियंता/ प्रोन्नत अभियंता पांच अगस्त से ध्यानाकर्षण आंदोलन के तहत वर्क टू रूल कार्य कर रहे हैं। चूंकि राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन सदैव जनता के हित में कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है। ऐसे में जनहित में वर्क टू रूल होने बावजूद सभी अवर अभियंताओं/प्रोन्नत अभियंता की ओर से शाम पांच बजे के बाद भी विभागीय सिम चालू रखे जा रहे थे, लेकिन विभाग के शीर्षस्थ प्रबंधन द्वारा हठधर्मी के कारण संगठन की भावना को अनदेखा किया जा रहा है। संगठन के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा निर्देशित किया गया है कि संगठन के सभी सदस्य प्रबंधन द्वारा संगठन की जायज मांगों को न मानने तक शाम पांच से सुबह नौ बजे तक विभागीय सीयूजी नंबर को बंद रखेंगे। इस बीच में किसी भी प्रकार का विभागीय काम नहीं किया जाएगा। ऐसे में कोई दिक्कत आती है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रबंधन की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed