फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   In the college swimming pool Drowning teenage death

कॉलेज के स्वीमिंग पूल में  डूबकर किशोर की मौत

Tue, 09 May 2017 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो       बदायूं।
अमर उजाला ब्यूरो       बदायूं। Updated Tue, 09 May 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
In the college swimming pool Drowning teenage death
Swimming Pool - फोटो : अमर उजाला
रसोइया के साथ कॉलेज में काम करता था किशोर      
विज्ञापन

पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया, परिवार का कोई आरोप नहीं      

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में बरेली-मथुरा रोड स्थित वनस्थली इंटर कॉलेज के स्वीमिंग पूल में मंगलवार दोपहर किशोर का शव उतराता मिला। ब्राह्मपुर का रहने वाला किशोर इस कॉलेज में रसोइया के साथ काम करता था। पुलिस ने शव कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम कराया। इसमें मौत की वजह दम घुटना बताई गई है। उसके फेफड़ों में भी पानी भर गया था। किशोर के परिवार वालों ने कोई तहरीर नहीं दी है।      
शहर के मोहल्ला ब्राह्मपुर निवासी नन्हे का 16 वर्षीय पुत्र तन्नू बहेड़ी मोड़ के पास स्थित वनस्थली कॉलेज में रसोइया के साथ काम करता था। मंगलवार को दोपहर काम निपटाने के बाद वह कॉलेज में बने स्वीमिंग पूल में नहाने चला गया। स्वीमिंग पूल में करीब तीन फुुट पानी था। कुछ देर के बाद कॉलेज के लोगों ने देखा कि तन्नू का शव स्वीमिंग पूल में उतरा रहा है। इस बारे में जानकारी कॉलेज प्रबंधक को दी गई। उन्होंने सिविल लाइंस पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर सिविल लाइंस राजीव शर्मा मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक किशोर की मौत डूबने से हुई है। उसके फेफड़ों में भी पानी निकला है। इधर, परिवार वालों की ओर से भी किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया गया है और न ही तहरीर दी गई है। वहीं, वनस्थली कॉलेज के प्रबंधक आमोदकांत शर्मा ने घटना पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि इस घटना से पूरा कॉलेज हतप्रभ है।
विज्ञापन

 
मृतक के परिवार वालों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। थाने में कोई तहरीर भी नहीं दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से भी साफ हो गया है कि मौत पानी में डूबने से हुई है। फिर भी मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-राजीव शर्मा, इंस्पेक्टर सिविल लाइंस 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed