फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   लाउडस्पीकर हटाने हटाने की बात पर गुस्साए लोग, धरना देकर किया रोड जाम

लाउडस्पीकर हटाने हटाने की बात पर गुस्साए लोग, धरना देकर किया रोड जाम

Sun, 20 Aug 2017 10:03 AM IST
Updated Sun, 20 Aug 2017 10:03 AM IST
विज्ञापन
लाउडस्पीकर हटाने हटाने की बात पर गुस्साए लोग, धरना देकर किया रोड जाम
उझानी (बदायूं)।
विज्ञापन

मानकपुर गांव में जन्माष्टमी वाले दिन एक धर्मस्थल की पहले बिजली कटवा देने फिर लाउडस्पीकर को हटवाने की कहने पर लोगों में शनिवार सुबह उबाल आ गया। कई महिला और पुरुष यहां आकर विश्व हिंदू परिषद और हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों से मिले। उन्होंने हिंदूवादी संगठनों के नेताओं के साथ घंटाघर चौराहे पर प्रदर्शन किया। जाम भी लगा दिया। हंगामे और प्रदर्शन की भनक लगते ही तहसीलदार और सीओ मौके पर पहुंचे और दो घंटे की मशक्कत के बाद लोगों को शांत किया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव मानकपुर में जन्माष्टमी वाले दिन देवी के मंदिर को सजाया गया था। सजावट के दौरान ही लोगों ने लाउडस्पीकर लगवा लिया। राजेंद्र और विनय शंकर ने बताया- उसी दिन देर रात समुदाय विशेष के एक व्यक्ति के कहने पर मंदिर की बिजली काट दी गई। यह बात अगले दिन सुबह उस वक्त पता लगी जब उसी व्यक्ति ने अपने परिचित को लाउडस्पीकर हटवाने की कहने के लिए मौके पर भेजा। शुक्रवार शाम को मंदिर से जुड़े लोगों ने इसकी शिकायत कोतवाली पुलिस से भी की। शनिवार सुबह में ग्रामीणों को लगा कि लाउडस्पीकर हटवा दिया जाएगा तो उन्होंने हिंदूवादी संगठनों के नेताओं की शरण ली। इसके बाद ग्रामीण नारेबाजी करते हुए चौराहे पर जुटे युवकों ने जमकर हंगामा किया। प्रभारी निरीक्षक संजय गोयल उन्हें समझाने के लिए पहुंचे तो प्रदर्शनकारियों ने प्रशासनिक अफसरों को बुलाकर वार्ता कराने की जिद पकड़ ली। प्रभारी निरीक्षक ने तहसीलदार सदर आरपी चौधरी और सीओ एसके सिंह को बुला लिया। करीब दो घंटा तक चले प्रदर्शन और हंगामे के बाद अफसर प्रदर्शनकारियों को अपने साथ कोतवाली बुला कर ले गए। बाद में सहमति बनी कि लाउडस्पीकर लगा रहेगा। वार्ता के दौरान मुकेश पटेल, अरविंद शर्मा, अशोक तोमर, अनिल सोलंकी, डीके मथुरिया, मोहित प्रभाकर, नितिन तोमर, गौरव सिंह, हरनंदी, सरोज, ऊषा देवी, फूलवती, राजेंद्र, वीरेंद्र सिंह, रामेश्वर दयाल, ओमवीर, शरद माहेश्वरी, नरेश मौजूद थे।
विज्ञापन

------------------
मरीज और बच्चे हुए परेशान
उझानी। घंटाघर चौराहे पर प्रदर्शन और जाम के दौरान कुछेक युवकों ने साइकिलें खड़ा करके आवागमन प्रभावित कर दिया। पीलीभीत जिले से दवा लेने के लिए पहुंची बीमार वृद्धा मोहिनी को हकीम तक पहुंचाने के लिए प्रदर्शनकारियों ने कार को नहीं निकलने दिया। घरवाले उसे कंधे पर लादकर हकीम के पास पहुंचे। स्कूली बच्चों की वैन को बमुश्किल निकलने दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
वर्जन
मामला कुछ खास नहीं है। जब किसी को आपत्ति नहीं है तो कोई क्यों लाउडस्पीकर उतरवाएगा। फिर भी मौजूदा माहौल को देखते हुए हालात पर नजर रखे जा रहे हैं। अगर किसी ने भी माहौल खराब करने की कोशिश की तो उसे बख्शा नहीं जाएगा।
- संजय गोयल, प्रभारी निरीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed