{"_id":"62950bedd7fb2919117aab5a","slug":"crime-badaun-news-bly486580724","type":"story","status":"publish","title_hn":"डोडा माफिया की अब्दुल्ला मार्केट पर चला बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डोडा माफिया की अब्दुल्ला मार्केट पर चला बुलडोजर
विज्ञापन
शहर में घंटाघर के नजदीक अब्दुल्ला मार्केट का हिस्सा ढहाता बुलडोजर। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। शहर में सोमवार को डोडा माफिया नजमुल के अब्दुल्ला मार्केट पर प्रशासन का बुलडोजर चल गया। यहां बता दें कि मार्केट और नजमुल की काफी संपत्ति पहले से ही प्रशासन के कब्जे में है, यह कार्रवाई नक्शा अनुसार निर्माण न होने पर की गई।
डोडा माफिया नजमुल मूलरूप से ककराला का रहने वाला है। साल 2019 में उसके अब्दुल्ला डिग्री कॉलेज ककराला से भारी मात्रा में डोडा पकड़ा गया था। तत्कालीन एसपी सिटी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने कॉलेज पर छापा मारा था। यहां से 25 बोरी डोडा, दो बाइक, एक ट्रैक्टर और डोडा पीसने की मशीन बरामद की थी। इसके अलावा मौके से गभियाई निवासी आशू, श्यामलाल और वीरमपुर निवासी धर्मेंद्र पकड़े गए थे जबकि डोडा माफिया नजमुल मौके से भाग गया था।
करीब दो माह तक नजमुल पुलिस से आंखमिचौली खेलता रहा। पुलिस लगातार उसकी तलाश में दबिश देती रही लेकिन पकड़ा नहीं गया। 21 सिंतबर 2019 को नजमुल कोर्ट में सरेंडर हो गया।
विज्ञापन
उसके बाद पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने उसका अब्दुल्ला डिग्री कॉलेज, अब्दुल्ला मार्केट और ककराला व उसके आसपास की तमाम संपत्ति जब्त कर ली। तभी से अब्दुल्ला मार्केट पर ताले पड़े हुए हैं। नगर पालिका के अनुसार मार्केंट नक्शे के मुताबिक नहीं बनाई गई थी। प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक मार्केट का काफी हिस्सा आगे बढ़ाकर बनाया गया। सोमवार दोपहर इसे तोड़ने के लिए सीओ सिटी आलोक मिश्रा, सिटी मजिस्ट्रेट अमित कुमार, कोतवाली इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार धामा दो बुलडोजर लेकर पहुंचे। कई थानों की पुलिस भी बुला ली गई। इसके बाद बुलडोजर चलवाकर मार्केट का अगला हिस्सा गिरा दिया गया। इसमें जीना, एक दुकान का आधा हिस्सा और दीवार भी ढहा दी गई। मार्केट में ऊपरी मंजिल पर बनाई गईं दुकानें तोड़ने के लिए मजदूरों को लगाया गया है। इसे देखने के लिए भीड़ जमा हो गई लेकिन पुलिस बल भी काफी था। इससे शांतिपूर्वक मार्केट का अगला हिस्सा गिराया गया।
-
अब्दुल्ला डिग्री कॉलेज की मान्यता भी फंसी
जिस वक्त अब्दुल्ला डिग्री कॉलेज में डोडा पकड़ा गया था, उसी समय कॉलेज को सील करा दिया गया था लेकिन कुछ समय बाद माफिया कॉलेज खोलने के आदेश ले आया। इस पर कॉलेज का संचालन शुरू कर दिया गया। अब अधिकारियों ने उसकी मान्यता रद्द करने की उच्चाधिकारियों से मांग की है। इस संबंध में एक पत्र भी विश्वविद्यालय भेजा गया है।
-
कई मंहगी गाड़ियों का मालिक है माफिया
डोडा माफिया ने इस धंधे से करोड़ों रुपये की अवैध संपत्ति एकत्र की। उसने ककराला से बदायूं आकर कुछ ही साल में पूरा मार्केट बना लिया। एक मकान ले लिया। इसके अलावा लाखों करोड़ों रुपये की जमीन भी खरीद ली। कॉलेज बनवा दिया। कई प्लॉट पड़े हैं। इसके अलावा उसके पास कई महंगी गाड़ियां हैं। एक लग्जरी कार एक विधायक को देने की भी चर्चा रही थी।
-
डोडा माफिया नजमुल की यह संपत्ति पहले से जब्त है लेकिन नगर पालिका के नक्शे के अनुसार अब्दुल्ला मार्केट नहीं बनाई गई थी। इसका काफी हिस्सा आगे बढ़ाकर बनाया गया था। इससे सोमवार को बुलडोजर लगाकर उसे तुड़वा दिया गया।
- अमित कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट