फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, हत्या का आरोप

Mon, 28 Jun 2021 05:18 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 05:18 PM IST
विज्ञापन
crime
बदायूं। हजरतपुर थाना क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसके परिवार वालों ने मारपीट कर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

महिला सावित्री (58) पत्नी बिजराज हजरतपुर थाना क्षेत्र के चंगासी गांव की रहने वाली थी। परिवारवालों के मुताबिक बृहस्पतिवार शाम महिला के परिवार में एक शादी थी। उसमें डीजे बज रहा था। वहीं डीजे पर डांस करने को लेकर उनके बेटे रामऔतार का पड़ोसियों से विवाद हो गया। उनमें मारपीट हो गई थी। इसी बात को लेकर शनिवार सुबह भी दोनों पक्षों में विवाद हुआ। इस दौरान महिला उनमें बीचबचाव करने पहुंच गई। तभी आरोपियों ने सावित्री को धक्का दे दिया। जमीन पर गिरने से सावित्री के सिर में चोट आई। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने रविवार दोपहर महिला के शव का पोस्टमार्टम करा दिया लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। उसका विसरा प्रिजर्व कर जांच को भेजा गया है। अभी इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई का आश्वासन दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed