{"_id":"5d7e8d1f8ebc3e01495091ea","slug":"crime-badaun-news-bly3763376187","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार ने पीछे से बाइक सवार चाचा-भतीजे को रौंदा, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार ने पीछे से बाइक सवार चाचा-भतीजे को रौंदा, एक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी (बदायूं)। बीमार भैंस को इंजेक्शन लेकर बाइक से घर लौट रहे चाचा-भतीजे का तेज रफ्तार कार ने पीछे से रौंद दिया। टक्कर इतनी तेज लगी कि बाइक समेत दोनों उछलकर कार के बोनट पर गिर पड़े। चाचा की मौके पर ही मौत हो गई। उसके भतीजे की हालत नाजुक बनी हुई है। राहगीरों ने कार को घेर लिया लेकिन चालक समेत सवार तीनों लोग खेतों के रास्ते जंगल में होकर भाग गए।
बरेली-मथुरा हाईवे पर गंगोरा गांव के पास हादसा रविवार शाम को हुआ। कोतवाली क्षेत्र के गांव बसोमा निवासी मकसूद (45) की भैंस सुबह में बीमार पड़ गई थी। इलाज के लिए पशु चिकित्सक ने एक इंजेक्शन लिख दिया था जिसे मार्केट से खरीदने के लिए वह अपने भतीजे असलम (20) पुत्र लल्लन के साथ बाइक से यहां पहुंचा। लौटते में पीछे से तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार चाचा-भतीजे को रौंद दिया। टक्कर लगते ही बाइक सवार चाचा-भतीजे उछल कर पहले तो कार के बोनट पर गिरे फिर उसके पहिये से घिसटते चले गए। बाइक समेत बोनट पर गिरने से कार का अगला शीशा भी चकनाचूर हो गया। मकसूद की मौके पर ही मौत हो गई।
यह देख राहगीरों समेत आसपास खेतों पर काम कर रहे लोगों ने कार को घेर लिया। चालक समेत कार सवार तीनों लोग भीड़ को चकमा देकर खेतों के रास्ते जंगल की ओर भाग गए। इसकी भनक लगते ही मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। मकसूद के शरीर में सांसें बताकर घरवाले जिला अस्पताल भी ले गए। हादसे के बाद भीड़ में मौजूद दो-तीन युवकों ने हंगामा करते हुए कार का पिछला शीशा भी तोड़ डाला। सूचना के बाद पुलिस भी दुर्घटना स्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। देर शाम तक मृतक के परिजनों की ओर से कोतवाली में तहरीर भी नहीं दी गई है। बाइक सवार मकसूद और असलम में से कोई भी हेलमेट नहीं लगाए था। उधर, घायल असलम की हालत नाजुक बताई गई है।