फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

रोडवेज चौकी में ‘दफन’ हुआ सरेआम महिला से चेन लूटने का मामला

Sun, 15 Sep 2019 07:32 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2019 07:32 PM IST
विज्ञापन
crime
बदायूं। वास्तव में सारे कानूनी हथकंडे सिर्फ गरीब और निर्दोष जनता पर आजमाने के लिए हैं, असली अपराधी पकड़ जाएं तो पुलिस उसके खिलाफ कार्रवाई तक नहीं करती। इससे बड़ा उदाहरण और क्या होगा कि एक वार्ड ब्वाय ने दिनदहाड़े एक महिला की चेन लूटने की कोशिश की। महिला ने उसे पकड़ लिया तो आरोपी ने उस पर जानलेवा हमला बोल दिया। उसे ब्लेड मारकर घायल कर दिया। पुलिस को पता चला कि आरोपी कादरचौक स्वास्थ्य केंद्र का वार्ड ब्वाय है तो अधिकारियों को बताना तो दूर, पुलिस ने उसे छोड़ भी दिया। उसके खिलाफ रिपोर्ट तक दर्ज नहीं की।
विज्ञापन

यह मामला शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे पुलिस लाइन चौराहे का है। उस समय कादरचौक थाना क्षेत्र के ग्राम नारायन नगला निवासी जलेबी देवी अपने पति के साथ दवा लेने शहर आई थीं। वह टेंपो से उतरकर चौराहे पर खड़ी थी कि उसी समय एक व्यक्ति ने उसके गले में पड़ी सोने की चेन लूटने की कोशिश की। महिला ने आरोपी को वहीं मौके पर पकड़ लिया। जब आरोपी ने खुद को घिरा देखा तो उसने महिला को हाथ में ब्लेड मारकर घायल कर दिया। इसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। अधिकतर लोग चौराहे पर मौजूद थे। इससे उन्हें घटना समझते देर नहीं लगी। उन्होंने बगैर समय गंवाए आरोपी की धुनाई लगा दी। जब पूछताछ हुई तो उसने खुद को कादरचौक स्वास्थ्य केंद्र का वार्ड ब्वाय बताया। पब्लिक ने वार्ड ब्वाय को रोडवेज चौकी पुलिस के हवाले कर दिया था। पुलिस उसे चौकी ले गई। देर रात तक आरोपी चौकी में बैठा रहा। उसके बाद उसे छोड़ दिया गया। पुलिस ने रंगे हाथों पकड़े जाने के बावजूद उसके खिलाफ कार्रवाई करने की जरूरत तक नहीं समझी। इधर, पुलिस द्वारा छोड़ा गया आरोपी शनिवार को कादरचौक कस्बे की दुकानों पर जूता चप्पल खरीदता हुआ दिखा। उसे घूमते देखकर लोग दंग रह गए। वहीं लोगों ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाने भी शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

हमें बताया गया था कि महिला का उससे विवाद हुआ था। पुलिस ने उसे पकड़ा था लेकिन महिला ने कोई तहरीर नहीं दी। इससे आरोपी को छोड़ दिया गया।
ओपी गौतम, इंस्पेक्टर सिविल लाइंस
कादरचौक स्वास्थ्य केंद्र में एक कर्मचारी है, जिसकी शिकायतें पहले भी आई हैं। उसने किसी महिला की चेन लूटने का प्रयास किया था, इसके बारे में जानकारी नहीं थी। अब उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. मंजीत सिंह, प्रभारी सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed