{"_id":"6292871682d829393843f06f","slug":"corona-badaun-news-bly4864649116","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक और कोरोना संक्रमित मिला, सक्रिय मरीजों की संख्या तीन हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक और कोरोना संक्रमित मिला, सक्रिय मरीजों की संख्या तीन हुई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। शनिवार को एक और कोरोना संक्रमित मिलने के बाद जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर तीन हो गई। नया कोरोना संक्रमित जगत गांव में मिला है। स्वास्थ्य विभाग की कांट्रैक्ट एंड ट्रेसिंग टीम ने संक्रमित को ट्रेस करने के बाद उसके संपर्क में आने वालों के सैंपल लिए हैं। संक्रमित को होम क्वारंटीन किया गया है।
जिला 19 मई को कोरोना मुक्त हो गया था, लेकिन 21 मई को दातागंज के गांव बौरा झुकसा के एक बच्चे को कोरोना की पुष्टि हुई। स्वास्थ्य विभाग की टीमें इस बच्चे को ट्रेस नहीं कर सकीं। इसके बाद तीन दिन पहले उझानी के गांव पिपरौल में एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित हो गया। जांच रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने इस संक्रमित को ट्रेस करने की कोशिश की, लेकिन इसके बारे में भी कुछ पता नहीं लगा। दोनों संक्रमितों को ट्रेस करने के लिए इनके मोबाइल नंबर पुलिस से सर्विलांस पर लगवाए गए हैं। अब दातागंज तहसील के गांव जगत में 66 वर्षीय बुजुर्ग को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। कांट्रैक्ट एंड ट्रेसिंग कोविड-19 डॉ. रजनीश शर्मा ने बताया कि जगत में मिले संक्रमित को ट्रेस करने के बाद उसके संपर्क में आने वालों के सैंपल लिए गए हैं। संक्रमित की हालत सामान्य है। उसे होम क्वारंटीन किया गया है।