फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   corona

विदेश जाने वालों को बूस्टर डोज का नौ माह नहीं करना होगा इंतजार

Sun, 29 May 2022 01:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
corona
जिला महिला अस्पताल स्थित केंद्र पर टीका लगवाती बालिका। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। विदेश जाने वाले लोगों को अब कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए एहतियाती बूस्टर डोज के लिए नौ माह इंतजार नहीं करना पड़ेगा। विदेश जाने वाले लोग अब दूसरी डोज लगने के 90 दिन बाद कोविडरोधी टीके की एहतियाती बूस्टर डोज ले सकेंगे। अब तक बूस्टर डोज का समय नौ माह का था, इससे विदेश जाने वाले लोगों को समस्या हो रही थी।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. मोहम्मद असलम ने बताया कि कोविड टीके की एहतियाती बूस्टर डोज लगवाने की अब तक निर्धारित समय सीमा नौ माह या फिर 39 सप्ताह थी। जिले में बड़ी संख्या में लोग व्यापार, शिक्षा और रोजगार के लिए अंतरराष्ट्रीय यात्रा करते हैं। ऐसे लोग भी हैं जो अन्य कार्यों से भी विदेश यात्रा पर जाते हैं। अब नई व्यवस्था के तहत ऐसे लोग कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगने के 90 दिन बाद ही एहतियाती डोज ले सकते हैं। टीकाकरण को लेकर मिले नए दिशा निर्देशों के बाद अब विदेश जाने वाले लोगों को संक्रमण के खतरे से बचाव के लिए बूस्टर डोज के लिए नौ माह का लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

वीजा, अंतरराष्ट्रीय यात्रा पर जाने के वास्तविक कारण की पुष्टि होने के बाद 90 दिन बाद एहतियाती डोज लगा दी जाएगी। ऐसे लोगों को कोविन पोर्टल पर वीजा, एयर टिकट, अंतरराष्ट्रीय यात्रा पर जाने से संबंधी कोई भी दस्तावेज अपलोड करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस संबंध में शासन स्तर से दिशा निर्देश मिलने के बाद केंद्रों पर टीकाकरण का काम शुरू कर दिया गया है। जिन लोगों ने अब तक दूसरी डोज नहीं ली है वे दूसरी डोज समय से लें। दरअसल, 18 वर्ष से ज्यादा आयु वर्ग में दूसरी डोज के मामले में बदायूं अब भी पिछड़ा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed