{"_id":"629600f56fd7fc2712204bc2","slug":"budaun-minor-sexually-assaulted-case-filed-police-call-it-fake-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदायूं: सहसवान में मासूम के साथ दुष्कर्म, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदायूं: सहसवान में मासूम के साथ दुष्कर्म, मामला दर्ज
Tue, 31 May 2022 05:21 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Tue, 31 May 2022 05:21 PM IST
सार
पुलिस का कहना है कि मामला दो पक्षों की मारपीट का था। दुष्कर्म का आरोप लगाने से पहले दोनों पक्ष कोतवाली आए थे और एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगा रहे थे
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
बदायूं के सहसवान कोतवाली क्षेत्र में एक मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस संबंध में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। हालांकि पुलिस इस मामले को फर्जी मान रही है।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि मामला दो पक्षों की मारपीट का था। दुष्कर्म का आरोप लगाने से पहले दोनों पक्ष कोतवाली आए थे और एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगा रहे थे लेकिन कुछ देर बाद एक पक्ष छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए आया। दूसरा पक्ष दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए एसएसपी आवास पहुंच गया। पुलिस ने इसमें जांच करने कर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन