{"_id":"6287601ff8f07405b25e7677","slug":"budaun-firing-in-two-sides-over-the-land-of-village-society-five-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदायूं: ग्राम समाज की जमीन को लेकर दो पक्षों में फायरिंग, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदायूं: ग्राम समाज की जमीन को लेकर दो पक्षों में फायरिंग, पांच घायल
Fri, 20 May 2022 03:02 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Fri, 20 May 2022 03:02 PM IST
सार
आरोप है कि ग्राम प्रधान ग्राम समाज के तालाब में मिट्टी डाल कर पटवा रहा था। इस तालाब में एक पक्ष का पानी जाता है। दूसरे पक्ष ने उसका पानी रोक दिया था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में शुक्रवार को फायरिंग हो गई, जिसमें दोनों पक्षों के लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
गांव में गश्त लगाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव शर्की में शुक्रवार को ग्राम समाज की जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर फायरिंग और मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष के अशोक (33), अंशु चौहान (18), हरवेंद्र (53), अभिषेक (20) और दूसरे पक्ष के अमित (25) के घायल हो गए। इसमें अशोक और अंशु को गोली लगी है।
विज्ञापन
आरोप है कि ग्राम प्रधान ग्राम समाज के तालाब में मिट्टी डाल कर पटवा रहा था। इस तालाब में एक पक्ष का पानी जाता है। दूसरे पक्ष ने उसका पानी रोक दिया था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में शुक्रवार को फायरिंग हो गई, जिसमें दोनों पक्षों के लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा है। इसमें पुलिस ने खाली और भरे हुए कारतूस बरामद किए हैं। दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन