{"_id":"595e7cb84f1c1b1b078b4819","slug":"and-dried-tomato-rate-80-to-90-bucks","type":"story","status":"publish","title_hn":"और सुुर्ख हुआ टमाटर, रेट 80 से 90 रुपये किलो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
और सुुर्ख हुआ टमाटर, रेट 80 से 90 रुपये किलो
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
Updated Thu, 06 Jul 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
sabzi
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-तोरई, खीरा, शिमला मिर्च, धनिया के रेट भी बढ़े
बरसात के मौसम में टमाटर और सुर्ख हो गया है। मंडी में भाव 80 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया है। फुटकर दुकानों पर यही टमाटर 90 रुपये किलो तक बिक रहा है। इसके अलावा भी कई सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं। इससे आम जनता को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही है। सब्जी के व्यापार से जुड़े लोगों का कहना है कि जैसे-जैसे मानसून करीब आएगा, सब्जियां और महंगी होती जाएंगी।
सब्जी के थोक विक्रेता रिंकू ने बताया कि पिछले 10 दिन के अंदर टमाटर का भाव 20 से 30 रुपये तक बढ़ा है। इसी तरह अन्य सब्जियों के रेट में भी 10 से 15 रुपए तक बढ़ोतरी हुई है। टमाटर, तोरई, खीरा, शिमला मिर्च, धनिया के रेट बढ़े हैं, हालांकि प्याज, गोभी, भिंडी, कटहल के रेट में गिरावट आई है। सावन के महीने में कांवड़ यात्राओं के चलते रास्ते बंद होंगे, ऐसे में बाहर से सब्जियों की आवक न होने से माना जा रहा है कि सब्जियां और महंगी हो जाएंगी। सब्जी खरीदने मंडी पहुंची गृहणियों कुसुम और लता का कहना था कि टमाटर थाली का सबसे जरूरी आइटम है, ऐसे में रेट बढने से रसोई का बजट बिगड़ गया है।
सब्जी पुराने थोक रेट नया थोक रेट फुटकर रेट
टमाटर 40-50 55-70 80-90
तुरई 25-30 30-40 45-50
खीरा 25-30 35-40 45-50
शिमला मिर्च 55-60 65-75 80-90
फूल गोभी 50-60 35-40 45-50
प्याज 12-15 07-10 10-15