फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   accident

Budaun News: कल्टीवेटर में अटका पेड़ ट्रैक्टर पर गिरा, ड्राइवर की दबकर मौत

Wed, 07 Dec 2022 06:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 07 Dec 2022 06:30 AM IST
विज्ञापन
accident
इस्लामनगर (बदायूं)। थाना क्षेत्र के सभानगर गांव में एक ट्रैक्टर पर सड़क किनारे खड़ा पेड़ गिर गया, जिससे दबकर 26 वर्षीय ड्राइवर गौरव कुमार की मौत हो गई। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने ड्राइवर के शव का पोस्टमार्टम करा दिया है।
विज्ञापन

हादसा सोमवार रात हुआ। ग्रामीणों के अनुसार ग्राम सभानगर निवासी गौरव कुमार पुत्र हेत सिंह अपना ट्रैक्टर लेकर खेत की जुताई करने जा रहा था। वह ट्रैक्टर लेकर गांव के बाहर पहुंचा था तभी सड़क किनारे खड़ा एक पेड़ उसके कल्टीवेटर में अटक गया। गौरव ने कल्टीवेटर निकालने की कोशिश की। तभी पेड़ जड़ से टूटकर उसके ऊपर जा गिरा। पेड़ गिरने से गौरव उसके नीचे दब गया। हादसा देखकर आसपास खेतों में मौजूद लोग दौड़कर आ गए। युवक के परिवार वाले भी वहां पहुंच गए। जैसे-तैसे पेड़ हटाकर युवक को निकाला गया। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिवार वाले युवक का शव घर ले गए थे। बाद में उन्होंने थाना पुलिस को सूचना दी। इससे पुलिस मौके पर पहुंच गई। मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया गया। युवक की मौत से उसके परिवार वालों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed