फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Departmental action will be taken against Dr. Avadhesh, former in-charge of the Kadarchowk CHC.

Budaun News: कादरचौक सीएचसी के पूर्व प्रभारी डॉ. अवधेश पर होगी विभागीय कार्रवाई

Fri, 04 Sep 2026 02:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Departmental action will be taken against Dr. Avadhesh, former in-charge of the Kadarchowk CHC.
बदायूं। कादरचौक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पूर्व प्रभारी डॉ. अवधेश राठौर के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में डिप्टी सीएम एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. ब्रजेश पाठक ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। डॉ. अवधेश पर पहले भी कार्रवाई हो चुकी है। उन्हें कादरचौक सीएचसी के एमओआईसी पद से हटाया गया था।
विज्ञापन

मामला कादरचौक क्षेत्र में संचालित राधिका अस्पताल से जुड़ा है। कादरचौक में तैनात रहे एमओआईसी डॉ. अवधेश राठौर की बहन का राधिका नाम से निजी अस्पताल संचालित था। 27 अप्रैल को ग्राम ललसी नगला निवासी छोटेलाल की पत्नी कृष्णा की डिलीवरी के दौरान कथित तौर पर उसके सीने पर बैठकर प्रसव कराने का मामला सामने आया था।
विज्ञापन

घटना की जानकारी सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ्य विभाग ने जांच कराई और डॉ. अवधेश राठौर को कादरचौक सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी के पद से हटा दिया। डॉ. अवधेश राठौर और उनकी बहन के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को डिप्टी सीएम डॉ. ब्रजेश पाठक ने प्रकरण में डॉ. अवधेश राठौर के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग में संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों में भी हलचल है। इस संबंध में सीएमओ डॉ. विकास शर्मा ने बताया कि शासन के निर्देश के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed