फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   District hospital staff received the swine flu vaccine.

Budaun News: जिला अस्पताल के कर्मचारियों को लगी स्वाइन फ्लू की वैक्सीन

Fri, 04 Sep 2026 02:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
District hospital staff received the swine flu vaccine.
जिला अस्पताल में कर्मचारियों के वैक्सीनेशन किया गया। संवाद
बदायूं। जिले में स्वाइन फ्लू के सात केस सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने मरीजों की स्क्रीनिंग और उपचार में लगे कर्मचारियों के स्वाइन फ्लू वैक्सीनेशन लगाना शुरू कर दिया गया है। पहले दिन चार कर्मचारियों को वैक्सीन लगाई गई, जबकि अस्पताल में 100 डोज उपलब्ध कराई गई हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, अस्पताल में डॉक्टर और कर्मचारी लगातार बुखार, खांसी और सांस संबंधी शिकायत वाले मरीजों के संपर्क में रहते हैं। ऐसे में मरीजों की स्क्रीनिंग में लगे कर्मचारियों को संक्रमण से बचाने के लिए उनका टीकाकरण कराया जा रहा है। बृहस्पतिवार को चार कर्मचारियों को वैक्सीन लगाकर अभियान की शुरुआत की गई।
विज्ञापन

जिले में स्वाइन फ्लू के मामले सामने आने के बाद अस्पतालों में संदिग्ध मरीजों की निगरानी भी बढ़ाई जा रही है। विभाग का जोर मरीजों की समय से पहचान करने और संदिग्ध मामलों के सैंपल लेकर जांच कराने पर है। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. सतीश चंद्र नागर ने बताया कि चार कर्मचारियों के वैक्सीन लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज में होगी संदिग्ध मरीजों की जांच
स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने सभी सीएचसी और पीएचसी पर बीटीएम किट भेजी है। इन केंद्रों पर संदिग्ध मरीज मिलने पर उनका सैंपल लिया जाएगा। इसके बाद सैंपल जांच के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज बदायूं भेजे जाएंगे। मेडिकल कॉलेज में सैंपल की जांच की जाएगी।



जिला अस्पताल में 1450 की हुई ओपीडी
बदायूं। जिला अस्पताल में बृहस्पतिवार को करीब 1450 मरीज ओपीडी में डॉक्टर को दिखाने के लिए पहुंचे। इसमें अधिकांश बुखार, खांसी और शरीर दर्द के थे। डॉक्टरों ने दवाएं देने के साथ ही संदिग्ध मरीजों के लिए खून की जांच कराई। बृहस्पतिवार को करीब 350 सैंपल लिए गए। ऐसे में लैब के बाहर मरीजों की लंबी लाइन लग गई। यहीं हाल पर्चा काउंटर पर नजर आया। संवाद

जिला अस्पताल में कर्मचारियों के वैक्सीनेशन किया गया। संवाद

जिला अस्पताल में कर्मचारियों के वैक्सीनेशन किया गया। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed