{"_id":"5e400d938ebc3ee5cc5b0feb","slug":"accident-badaun-news-bly395175618","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे की गोद भराई की रस्म में जा रहे पिता की सड़क हादसे में मौत, आमने- सामने भिड़ी स्कूटी और बाइक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटे की गोद भराई की रस्म में जा रहे पिता की सड़क हादसे में मौत, आमने- सामने भिड़ी स्कूटी और बाइक
विज्ञापन
दातागंज। शाहजहांपुर रोड पर रोहरी-बेलाडांडी गांव के बीच स्कूटी और बाइक की आमने-सामने की जबरदस्त टक्कर में स्कूटी सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे में दो लोग घायल हो गए।
दातागंज के गांव नगला बसेला के दीन दयाल (50) पुत्र नौबतराम ने अपने बेटे की शादी फतेहगंज के बढ़गांव से तय की थी। रविवार को गोद भराई की रस्म थी। परिवार के बाकी सदस्य तो कार से बढ़गांव के लिए रवाना हो गए। दीन दयाल अपने बड़े भाई इंद्रपाल के साथ स्कूटी से जा रहे थे। रास्ते में रोहरी-बेलाडांडी गांव के बीच विपरीत दिशा से आ रही बाइक से इनकी स्कूटी की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में दीनदयाल और इंद्रपाल गंभीर घायल हो गए। बाइक सवार भी घायल हुआ। बाइक और स्कूटी सवार दोनों ही हेलमेट नहीं लगाए थे। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा। यहां दीन दयाल को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। दीन दयाल के छह बेटे और दो बेटियां हैं। घायल इंद्रपाल की हालत गंभीर बनी हुई है। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया।
गोद भराई में पहुंची लड़के के पिता की मौत की खबर
दीन दयाल के परिवार के बाकी लोग पहले ही कार से बढ़गांव पहुंच चुके थे। कुछ काम होने की वजह से दीन दयाल रुक गया था। बाद में वह दोपहर के वक्त अपने बड़े भाई इंद्रपाल के साथ स्कूटी से बढ़गांव जा रहा था। बेटे की गोद भराई की रस्म में दीन दयाल तो नहीं पहुंचा, बल्कि उसकी मौत की खबर पहुंची। इससे माहौल गमगीन हो गया। गोद भराई की रस्म को रोक कर परिवार वाले सीधे जिला अस्पताल पहुंच गए। शाम को पोस्टमार्टम के बाद शव साथ ले गए।