फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   accident

कुंवरगांव, मुजरिया और दहगवां में सड़क हादसे, तीन लोगों की मौत

Sun, 09 Feb 2020 02:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
accident
बदायूं। अलग-अलग सड़क हादसों में तीन बाइक सवार लोगों की जान चली गई। कोई भी हेलमेट नहीं लगाए था। सड़क हादसे शनिवार देर शाम को हुए। मुजरिया में लहरा की पुलिया के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई तो वहीं कुंवरगांव में दुगरैया गांव के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार की जान ले ली। जरीफनगर के दहगवां में करियावैन के पास अज्ञात बोलेरो की टक्कर से पशु व्यापारी की मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसा-एक
बदायूं। उझानी के गांव दहेमू निवासी विजेंद्र (32) पुत्र रामपाल किसी काम से बाइक से सहसवान गया था। यहां से वह देर शाम वापस लौट रहा था। रास्ते में मुजरिया थाना क्षेत्र में लहरा की पुलिया के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में विजेंद्र गंभीर घायल हो गया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के घर में कोहराम है। अज्ञात वाहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

हादसा- दो
कुंवरगांव। कुंवरगांव थाने के गांव दुगरैया निवासी शिशुपाल (35) पुत्र टेकचंद्र गांव के पास ही मुखिया के ईंट भट्ठा पर नौकरी करता था। शाम करीब सात बजे वह बाइक से भट्ठा पर जा रहा था। गांव के पास ही उसे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर घायल शिशुपाल को जिला अस्पताल भेजा गया। यहां उसकी मौत हो गई। मृतक के परिवार में पत्नी खुशबू, नौ साल की बेटी सृष्टि, सात साल का बेटा आयुष और तीन साल की बेटी श्रद्वा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसा- तीन
दहगवां। उघैती थाने के गांव टैहरा निवासी दुर्गेश (27) पुत्र राजवीर पशुओं की खरीद-फरोख्त करता था। शनिवार को वह बाजार करने जुनावई गया था। गांव का नन्हू पुत्र करन सिंह भी साथ था। शाम करीब साढ़े सात बजे दोनों बाइक से वापस लौट रहे थे। जरीफनगर थाने के गांव करियावैन के पास इनकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दुर्गेश और नन्हू गंभीर घायल हो गए। जिला अस्पताल में देर रात दुर्गेश की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed