फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   177 Called for the post 531

177 पद के लिए 531 को बुलाया

Wed, 03 Jun 2015 10:30 PM IST
बदायूं
बदायूं Updated Wed, 03 Jun 2015 10:30 PM IST
विज्ञापन
टीईटी मेरिट के अनुसार जिले में चल रही प्रशिक्षु भर्ती प्रक्रिया के तहत  जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) ने सातवीं सूची जारी अनुमोदन उपरांत बीएसए कार्यालय भिजवा दी है। इस बार 177 पदों पर 531 यानि तीन गुना अभ्यर्थी बुलाए गए है। अब अगली प्रक्रिया बेसिक से होगी। जल्द ही काउंसिलिंग कराते हुए चयनित अभ्यर्थियों के नियुक्ति पत्र वितरित किए  जाएंगे।
विज्ञापन

प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के तहत जिले में 177 पद  रिक्त रह गए हैं। चूंकि शासन का आदेश इन पदों को तत्काल भरने का है, लिहाजा  इस पर अमल करते हुए डायट संस्थान ने इस बार तीन गुना अभ्यर्थियों को  बुलाने का निर्णय लेते हुए सूची जारी कर दी है। बुधवार को यह सूची बेसिक  कार्यालय भी पहुंच गई है। डायट प्राचार्य आनंद प्रकाश शर्मा ने बताया कि  177 पदों पर तीन गुना अभ्यर्थी बुलाए गए हैं। सूची को अनुमोदन के बाद बेसिक कार्यालय भिजवा दिया गया है। अगली प्रक्रिया वहीं से होगी। बताया कि नियुक्ति पत्र पाने वाले चयनित अभ्यर्थी बीआरसी केंद्र पर ज्वाइनिंग  करेंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed