{"_id":"59c552d74f1c1b2d688b5e8f","slug":"161506104023-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से शहर की बिजली हो गई गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से शहर की बिजली हो गई गुल
Updated Fri, 22 Sep 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। गुरुवार देर रात से शुरू हुई आंधी-बारिश ने शहर की बिजली गुल कर दी। शहर में अंधेरा छा गया। रात में निकलने वालों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। बारिश के चलते शुक्रवार को भी लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा।
शुक्रवार सुबह बारिश और तेज हवाओं ने शहर के विभिन्न इलाकों की बिजली को गुल कर दिया। फाल्ट के चलते रात भर कई इलाकों की बिजली बाधित रही। जिससे शहर अंधेरे में घिरा रहा। शुक्रवार सुबह शहर के लावेला चौक, इंद्रा चौक, आवास विकास कॉलोनी, आदर्श नगर कॉलोनी, सुभाष चौक, गोपी चौक, घंटाघर, बड़ा बाजार आदि इलाकों में 10 से 12 घंटे बिजली ठप रही। तेज बारिश के बाद शहर की बिजली सप्लाई बंद कर दी गई। घंटों शहर के अधिकतर इलाकों में अंधेरा छाया रहा। वहीं बारिश के रुकने के बाद कुछ क्षेत्रों में बिजली सप्लाई की गई। रोडवेज बस स्टैंड पर दोपहर दो बजे अचानक ट्रॉसफार्मर फुंकने से कई इलाकों की बिजली गुल हो गई। देर रात तक बारिश का सिलसिला जारी रहा। कुछ इलाकों में जलभराव की स्थिति को देखते हुए सप्लाई रोक दी गई थी। जोगीपुरा, सुभाष चौक आदि इलाकों में तेज वोल्टेज से कई उपकरण भी फुंक गए।