{"_id":"629624df303ec1634f612cd1","slug":"up-news-two-youth-has-died-in-road-accident-in-bijnor-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"Accident in Bijnor: बाइकों की भीषण टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत, परिवारों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Accident in Bijnor: बाइकों की भीषण टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत, परिवारों में मचा कोहराम
Tue, 31 May 2022 07:53 PM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 31 May 2022 07:53 PM IST
सार
बिजनौर में दो बाइकों की भीषण टक्कर हुई। वहीं हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। दोनों के परिवारों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विलाप करते परिजन।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिजनौर में अफजलगढ़-कालागढ़ मार्ग गांव चौहड़वाला गेट के समीप दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। हादसे में एक ही बाइक पर सवार दो युवकों की मौत हो गई। इनमें से एक युवक की अस्पताल ले जाते समय ही मौत हुई, जबकि दूसरे युवक की काशीपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हुई है। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने एक युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
नगर के मोहल्ला मुमताज हुसैन निवासी जीशान (19) पुत्र खालिद और चौहड़वाला निवासी मुजाहिद (22) पुत्र अशरफ एक ही बाइक पर अफजलगढ़ की ओर आ रहे थे। जैसे ही वह चौहड़वाला गेट के समीप पहुंचे उनकी बाइक की टक्कर अफजलगढ़ की ओर से आ रही अन्य बाइक से हो गई। दुर्घटना में मुजाहिद और जीशान दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी भेजा। अस्पताल जाते समय मुजाहिद की रास्ते में ही मौत हो गई, जबकि चिकित्सकों ने घायल जीशान को गंभीर अवस्था के चलते प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Sidhu Moosewala Murder: सिद्धू की हत्या से पहले ये था लॉरेंस बिश्नोई का बड़ा प्लान, यूपी से जुड़ा कनेक्शन
विज्ञापन
इसके बाद परिजन उपचार के लिए काशीपुर के निजी अस्पताल में ले गए, वहां उपचार के दौरान जीशान की भी मौत हो गई। दुर्घटना में दूसरी बाइक सवार के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई। सूचना पर पहुंची पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। उधर, घटना से मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया।
यह भी पढ़ें: Baghpat Accident: तीन दोस्तों समेत चार की मौत, गांव में पसरा मातम और घरों में नहीं जले चूल्हे, देखें तस्वीरें
इस संबंध में कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने मुजाहिद के शव को पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया। वहीं जीशान के परिजन उसका शव अपने साथ ले गए। उन्होंने तहरीर मिलने पर कार्रवाई की बात कही है।