{"_id":"62960bd4a6946d11a75c89d7","slug":"sidhu-moosewala-murder-lawrence-bishnoi-was-planing-to-set-up-his-network-in-up-before-punjabi-singer-moosewala-murder","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sidhu Moosewala Murder: सिद्धू की हत्या से पहले ये था लॉरेंस बिश्नोई का बड़ा प्लान, यूपी से जुड़ा कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sidhu Moosewala Murder: सिद्धू की हत्या से पहले ये था लॉरेंस बिश्नोई का बड़ा प्लान, यूपी से जुड़ा कनेक्शन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 31 May 2022 06:22 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद मेरठ पुलिस भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े सनी काकरान, अतुल जाट के अलावा उनके साथियों की तलाश में जुट गई है। लॉरेंस गैंग से कौन-कौन जुड़े हैं? पुलिस ने इसका पता लगाने के लिए सोनीपत जेल में सनी, अतुल और को रिमांड पर लेने की तैयारी तेज कर दी है। तीनों कंकरखेड़ा स्थित पावली खुर्द गांव निवासी प्रयाग चौधरी की हत्या में आरोपी हैं।
मेरठ के कंकरखेड़ा थाने के पावली खुर्द गांव में 20 मई को एलएलबी के छात्र प्रयाग चौधरी की घर में घुसकर हत्या कर दी गई थी। परिजनों ने गांव के ही सनी काकरान, चिंदौड़ी निवासी अतुल और दिल्ली के नसीरूद्दीन को नामजद किया था। दोनों इनामी बदमाश अपने पास मोबाइल नहीं रखते हैं। इसके बावजूद उनका नेटवर्क मजबूत है। ऐसे हालात में उन तक पहुंचना पुलिस के लिए काफी मुश्किल हो गया था। हालांकि पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। अब पुलिस को उनके अन्य साथियों की तलाश है।
2 of 6
लॉरेंस विश्नोई
- फोटो : अमर उजाला
रविवार को पंजाब के मानसा जिले में रविवार को मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी। पंजाब सरकार ने इस मामले की जांच की जिम्मेदारी के लिए एसआईटी का गठन किया है। इसी बीच गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या करने की जिम्मेदारी ली है।
3 of 6
लॉरेंस विश्नोई
तिहाड़ जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई पूरे देश में एक बड़ा नेटवर्क खड़ा करना चाहता है। यूपी में भी लॉरेंस बिश्नोई ने दाखिल होने की प्लानिंग की थी। इसलिए उसने अपने शूटर दीपक बाॅक्सर के जरिए एक-एक लाख के इनामी सनी काकरान और अतुल जाट पर दांव खेला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
आरोपी सनी
- फोटो : amar ujala
सनी काकरान और अतुल जाट के जरिए ही यूपी में आपराधिक घटनाएं करने की फिराक में था। इसीलिए लारेंस के शूटर दीपक बाक्सर ने सनी को प्रयाग हत्याकांड के लिए कार और हथियार मुहैया कराए थे।
एक-एक लाख के इनामी सनी काकरान और अतुल जाट ने छात्र प्रयाग चौधरी के घर में घुसकर गोलियां बरसाईं थीं। प्रयाग को सात गोलियां लगी थीं। भाई मयंक ने दीवार से कूदकर जान बचाई थी, जबकि उसकी पत्नी और बच्चे कमरे में छिप गए थे। पिता निरंकार सिंह मंदिर जाने की वजह से बच गए थे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।