Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Death of farmer leader’s son: One bullet hit his chest, another struck a cupboard

किसान नेता के बेटे की मौत: एक गोली सीने में, दूसरी लगी अलमारी में, पिता बोले- मेरी ही दुनाली से कर दी हत्या

Sun, 29 Nov 2026 01:21 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: Mohd Mustakim Updated Sun, 29 Nov 2026 01:21 PM IST
सार

Bijnor News: नगीना निवासी पृथ्वीराज का शव उसके ही घर में मिला। पृथ्वीराज भाकियू नगर अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह का बेटा था और नोएडा के एक कॉलेज में पढ़ता था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Death of farmer leader’s son: One bullet hit his chest, another struck a cupboard
पृथ्वीराज की फाइल फोटो और जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक) के नगर अध्यक्ष कुंवर हर्षवर्धन सिंह के बेटे पृथ्वीराज (22) की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। शव घर के कमरे में खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला। पास ही दुनाली बंदूक पड़ी थी, जबकि कमरे में रखी अलमारी पर भी गोली लगने का निशान मिला है। परिजनों ने हत्या किए जाने की आशंका जताई है।
विज्ञापन

 
Trending Videos

नगीना के फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी किसान नेता कुंवर हर्षवर्धन सिंह शनिवार शाम अपनी पत्नी के साथ एक विवाह समारोह में शामिल होने गए थे। घर पर उनका छोटा बेटा पृथ्वीराज अकेला था। परिजनों के अनुसार, पृथ्वीराज नोएडा में रहकर पढ़ाई कर रहा था। दीपावली पर वह घर आया था लेकिन पैर में फ्रैक्चर होने के कारण वापस नोएडा नहीं जा सका। उसका बड़ा भाई नोएडा में ही रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया कि शनिवार शाम माता-पिता के विवाह समारोह में जाने के बाद पृथ्वीराज का एक दोस्त घर पहुंचा। कमरे में पहुंचने पर उसने पृथ्वीराज को खून से लथपथ मृत अवस्था में पड़ा देखा। इसके बाद उसने तत्काल परिजनों को सूचना दी। पृथ्वीराज के सीने में गोली लगी थी और पास में ही दुनाली बंदूक पड़ी मिली। कमरे में रखी अलमारी पर भी गोली का निशान मिलने से घटना और संदिग्ध हो गई।
 
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस क्षेत्राधिकारी आलोक सिंह भी मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए। पुलिस घर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटी है।
 

उधर, घटना की खबर फैलते ही किसान नेता के घर पर लोगों की भीड़ जुट गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन इसे आत्महत्या मानने के बजाय हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस का कहना है कि घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत के कारणों का पता लगाया जाएगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। बता दें कि मृतक का परिवार नगीना का प्रतिष्ठित परिवार है।
 

बेटे की मौत से गम में डूबे किसान नेता कुंवर हर्षवर्धन, बार-बार पूछते रहे- मेरे ही हथियार से बेटे को किसने मारी गोली
युवा पुत्र पृथ्वीराज की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से हुई मौत ने किसान नेता कुंवर हर्षवर्धन सिंह को पूरी तरह तोड़कर रख दिया। बेटे की मौत के बाद उनका रो-रोकर बुरा हाल था। मौके पर मौजूद सैकड़ों लोग उन्हें ढांढस बंधाने और संभालने का प्रयास करते रहे, लेकिन पुत्र को खोने का गम उनके आंसुओं के रूप में लगातार छलकता रहा। वह बार-बार रोते हुए कह रहे थे कि आखिर उनके ही हथियार से उनके बेटे को गोली किसने मार दी।

परिवार के अन्य सदस्यों का भी रो-रोकर बुरा हाल था। मृतक के माता-पिता बार-बार उस पल को याद कर बिलख रहे थे कि काश उन्हें इस अनहोनी की जरा भी भनक होती तो वह बेटे को घर पर अकेला छोड़कर विवाह समारोह में नहीं जाते। उन्हें क्या पता था कि घर लौटने पर उनका जवान बेटा इस हालत में मिलेगा।
 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक नगर डॉ. कृष्ण गोपाल भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों से घटना की जानकारी ली। फॉरेंसिक टीम के पहुंचने और साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया के चलते शव कई घंटे तक कमरे में जमीन पर पड़ा रहा। कमरे में रखी अलमारी पर भी गोली का निशान मिलने से घटना को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं।
 

कैसे लगी गोली, पुलिस कर रही जांच
पृथ्वीराज को गोली कैसे लगी और लाइसेंसी हथियार से चली गोली के पीछे क्या वजह रही, यह फिलहाल अनसुलझी पहेली बनी हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के क्षेत्रों में भी शोक और सनसनी फैल गई। देर रात करीब 11 बजे तक सैकड़ों लोग कुंवर हर्षवर्धन सिंह के आवास के बाहर और घटनास्थल पर जुटे रहे। हर कोई इस दर्दनाक घटना को लेकर स्तब्ध नजर आया। जवान बेटे की असमय मौत ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। वहीं, घटना की असल वजह जानने के लिए पुलिस की जांच पर सभी की निगाहें टिकी हैं। रविवार को पुलिस ने जांच तेज कर दी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed