फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Baghpat Accident: तीन दोस्तों समेत चार की मौत, गांव में पसरा मातम और घरों में नहीं जले चूल्हे, देखें तस्वीरें

Tue, 31 May 2022 07:00 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Tue, 31 May 2022 07:00 PM IST
विज्ञापन
Baghpat Big Accident: four people have died during rain and storm see photos
बागपत में बड़ा हादसा। - फोटो : amar ujala

करीब 29 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आई आंधी के साथ बारिश ने खूब तबाही मचाई। बागपत जिले से लेकर देहात तक भारी नुकसान हुआ है। टीन, छप्पर, होर्डिंग आदि उड़ गए। वहीं पेड़ उखड़कर तारों पर गिरने से विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। आंधी में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर कार पेड़ से टकरा गई, जिसमें तीन युवकों की मौत हो गई। उधर, गांव सुन्हैड़ा में नलकूप के कमरे की छत गिर गई। कमरे में सो रहे सेवानिवृत्त सैनिक की मौत हो गई। 



रविवार शाम को आंधी व बारिश हुई थी, जिससे पेड़ टूटकर बिजली की लाइनों व सड़कों पर गिर गए थे। इसके अलावा काफी जगह होर्डिंग टूटकर सड़कों पर गिरे तो दीवार व कमरे भी ढह गए थे। इस कारण बागपत, बड़ौत, खेकड़ा, चांदीनगर, अमीनगर सराय, बिनौली, बालैनी समेत सभी क्षेत्रों में बत्ती गुल हो गई थी। विद्युत लाइनों को ठीक करने के लिए शहरों में कर्मी रातभर लगे रहे। वहीं सोमवार शाम को दोबारा से आंधी व बारिश शुरू हो गई। इसने दोबारा से कहर मचाया और जिलेभर में जगह-जगह पेड़ व खंभे टूट गए। इसके अलावा कई जगह मकानों की दीवारें भी गिर गईं।

Baghpat Big Accident: four people have died during rain and storm see photos
तेज आंधी में गिरे पेड़। - फोटो : amar ujala

नेशनल हाईवे पर सिसाना में फिर जलभराव 
दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर सिसाना गांव में सोमवार को दूसरे दिन भी बारिश होते ही जलभराव हो गया। प्रशासन वहां निकासी के लिए पाइप लाइन बिछवाने के कारण जलभराव नहीं होने का दावा कर रहा था, लेकिन पहली ही बारिश में हालत खराब हो गई। वहां काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही।

Baghpat Big Accident: four people have died during rain and storm see photos
तेज आंधी में गिरे पेड़। - फोटो : amar ujala

विद्युत पोल टूटने से दो घायल 
रठौड़ा गांव में सड़क के समीप स्थित फिरोजुद्दीन के मकान पर लगी टिन शेड आंधी में करीब 50 मीटर दूर सड़क पर जा गिरी। इसके साथ ही विद्युत पोल भी टूट गया। आस मोहम्मद व एक अन्य युवक सोलर प्लेट लगाते समय घायल हो गए। उन्हें बड़ौत के अस्पताल में भर्ती कराया है।

नीम का पेड़ टूटकर तारों पर गिया, आपूर्ति ठप
सोमवार शाम आंधी के साथ हुई बारिश में ग्राम डूडाहैड़ा में एक नीम का पेड़ टूटकर विद्युत तारों पर गिए गया। इससे दो बिजली के खंभे टूट गए। क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। पेड़ के नीचे खड़ी नानक की ई-रिक्शा और विजय की बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Baghpat Big Accident: four people have died during rain and storm see photos
बागपत में आंधी का कहर। - फोटो : amar ujala

बारिश से बचने के लिए ही नलकूप के कमरे में सोए थे सेवानिवृत्त सैनिक हरपाल सिंह
रविवार की शाम आंधी के साथ आई बारिश में ग्राम सुन्हैड़ा में नलकूप के कमरे की छत गिर गई। कमरे में सो रहे सेवानिवृत्त सैनिक हरपाल सिंह (85) की मलबे में दबने से मौत हो गई। रविवार की शाम आई आंधी और बारिश के कारण ग्राम सुन्हैड़ा निवासी हरपाल सिंह नलकूप के कमरे में जाकर सो गए। रात में नलकूप की छत भर-भराकर गिर गई। इसके मलबे में उनकी दबकर मौत हो गई। सोमवार को पुत्र अमरपाल खेत में पहुंचा तो घटना का पता चला। इससे परिजनों मे कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बागपत भिजवा दिया। 

विज्ञापन
Baghpat Big Accident: four people have died during rain and storm see photos
पेड़ से टकराई कार। - फोटो : amar ujala

पेड़ से टकराकर करीब दस फुट उछली कार
सरूरपुर गांव से देहरादून घूमने के लिए पांच युवकों की कार सोमवार की शाम आई आंधी में अनियंत्रित होकर देहरादून दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो गंभीर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार की खिड़कियों को तोड़कर शवों को निकाला। हादसा इतना भयंकर था कि कार पेड़ से टकरा कर करीब दस फीट तक उछल गई। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed