फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Two Childrens Mother Dies by Suicide with Her Lover in Bijnor, Couple Consumed Poison in Bijnor

प्रेम कहानी का खौफनाक अंत: दो बच्चों की मां ने रिश्ते के देवर संग खाया जहर, छह दिन पहले पुलिस ने पकड़ा था

Tue, 21 Oct 2025 07:50 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर Published by: डिंपल सिरोही Updated Tue, 21 Oct 2025 07:50 PM IST
सार

बिजनौर के किरतपुर में दो बच्चों की मां आरती ने अपने प्रेमी ललित के साथ जहर खाकर आत्महत्या कर ली। दोनों के बीच दो साल से प्रेम संबंध चल रहा था। कुछ दिन पहले ही पुलिस ने दोनों को घर से भागने के बाद बरामद किया था।

विज्ञापन
Two Childrens Mother Dies by Suicide with Her Lover in Bijnor, Couple Consumed Poison in Bijnor
मृतका आरती का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद में एक दीपावली की शाम एक दर्दनाक घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। यहां किरतपुर थानाक्षेत्र में दो बच्चों की मां और उसके प्रेमी ने सोमवार शाम गन्ने के खेत में जाकर जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतका की पहचान आरती (39) और युवक की पहचान ललित (21) के रूप में हुई है। दोनों के बीच बीते दो वर्षों से प्रेम संबंध थे।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: रिठानी में गर्भवती की मौत, सात माह पहले ही हुई थी शादी, पोस्टमार्टम हाउस पर हंगामा; पति हिरासत में

विज्ञापन

 

रिश्ते के देवर संग था आरती का प्रेम प्रसंग
घटना किरतपुर थाना क्षेत्र के गांव हुसैनपुर सुल्तान की है। आरती की शादी वर्ष 2011 में जगमोहन से हुई थी और उसके दो बच्चे, दस वर्षीय बेटी और सात वर्षीय बेटा हैं। आरती का रिश्ते में देवर लगने वाले ललित के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। करीब एक महीने पहले दोनों घर से फरार हो गए थे, जिन्हें पुलिस ने बरामद कर परिवार को सौंप दिया था।

 
यह भी पढ़ें: Meerut: ऊर्जा राज्यमंत्री के नाम पर पुलिस की मौजूदगी में गुंडागर्दी, छात्रों को पीटा, सड़क पर नाक रगड़वाई
 

Two Childrens Mother Dies by Suicide with Her Lover in Bijnor, Couple Consumed Poison in Bijnor
मृतका आरती व उसका प्रेमी - फोटो : अमर उजाला

गन्ने के खेत में जहरीला पदार्थ निगलकर भाई को किया फोन
सोमवार दोपहर दोनों फिर से घर से निकले और गन्ने के खेत में जाकर जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालत बिगड़ने पर ललित ने अपने बड़े भाई को फोन किया और जहर खाने की सूचना दी। जब परिजन मौके पर पहुंचे तो दोनों अचेत पड़े थे। उन्हें बिजनौर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई।

विज्ञापन

गांव वालों ने बताया कि परिवार ने दोनों को अलग करने के लिए कई बार समझाया था, यहां तक कि ललित को हरिद्वार नौकरी पर भेजा गया, लेकिन वह लौट आया।   आखिरकार दोनों ने समाज की बाधाओं से हारकर अपनी जान दे दी।

आरती के दो छोटे बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में इस दर्दनाक घटना के बाद दीपावली का उत्सव फीका पड़ गया।  पुलिस का कहना है कि दोनों के शवों का पोस्टमार्टम करा दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed