{"_id":"68f730502b2d38dc9102b720","slug":"meerut-hooliganism-in-the-name-of-minister-of-state-for-energy-in-the-presence-of-police-2025-10-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: ऊर्जा राज्यमंत्री के नाम पर पुलिस की मौजूदगी में गुंडागर्दी, छात्रों को पीटा, सड़क पर नाक रगड़वाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: ऊर्जा राज्यमंत्री के नाम पर पुलिस की मौजूदगी में गुंडागर्दी, छात्रों को पीटा, सड़क पर नाक रगड़वाई
Tue, 21 Oct 2025 12:33 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Tue, 21 Oct 2025 12:33 PM IST
सार
तेजगढ़ी स्थित होटल पर खाना खा रहे चार छात्रों की कार हटाने को लेकर खुद को राज्यमंत्री का समर्थक बताने वाले युवकों से कहासुनी हो गई। इसके बाद छात्रों को पीटा गया और पुलिस की मौजूदगी में अपमानजनक व्यवहार किया गया।
विज्ञापन
धमकी देता एक आरोपी और पुलिस की मौजूदगी में जमीन पर नाक रगड़ता युवक।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शहर के तेजगढ़ी क्षेत्र में ऊर्जा राज्यमंत्री के कार्यालय के नीचे स्थित एक होटल में खाना खा रहे चार छात्रों के साथ कथित तौर पर मंत्री के करीबियों द्वारा की गई मारपीट और अपमानजनक व्यवहार का मामला सामने आया है। घटना के दौरान पुलिस की मौजूदगी के बावजूद आरोपियों ने छात्रों से सड़क पर नाक रगड़वाई और गालियां दीं। इस घटना ने कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना मेडिकल थाना क्षेत्र के तेजगढ़ी में ऊर्जा राज्यमंत्री डा. सोमेंद्र तोमर के कार्यालय के नीचे एक होटल में हुई। चार युवक होटल में खाना खा रहे थे, जो कि एक कॉलेज के छात्र बताए गए। तभी कुछ अन्य युवकों के साथ उनकी कहासुनी हो गई। कहासुनी का कारण गाड़ी हटाने को लेकर बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मंत्री के नाम का इस्तेमाल और मारपीट
आरोप है कि विवाद बढ़ने पर दूसरे पक्ष के युवकों ने खुद को ऊर्जा राज्यमंत्री का करीबी बताया और धमकाने लगे। इसके बाद बात मारपीट तक पहुंच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पुलिस मौके पर मौजूद थी, लेकिन आरोपियों ने उनकी उपस्थिति के बावजूद छात्रों को सड़क पर नाक रगड़वाई और अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया।

पुलिस की भूमिका पर सवाल
इस घटना ने पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं। पुलिस मूकदर्शक बनी रही और आरोपियों को रोकने या कार्रवाई करने में नाकाम रही। इस तरह के व्यवहार को गुंडागर्दी के रूप में देखा जा रहा है। वहीं एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
ये भी देखें...
Meerut: लाला का बाजार में हैडीक्राफ्ट की दुकान में भीषण आग, लाखों का नुकसान, ये बनी हादसे की वजह