{"_id":"68f7660729abc54d36036580","slug":"meerut-pregnant-woman-dies-in-rithani-marriage-took-place-only-seven-months-ago-ruckus-at-post-mortem-house-2025-10-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: रिठानी में गर्भवती की मौत, सात माह पहले ही हुई थी शादी, पोस्टमार्टम हाउस पर हंगामा; पति हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: रिठानी में गर्भवती की मौत, सात माह पहले ही हुई थी शादी, पोस्टमार्टम हाउस पर हंगामा; पति हिरासत में
Tue, 21 Oct 2025 04:23 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Tue, 21 Oct 2025 04:23 PM IST
सार
निशा की शादी इसी साल मार्च में राहुल से हुई थी। बताया गया कि निशा की तबियत खराब होने पर अस्पताल ले जाया गया था, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
निशा की शादी के दिन की फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
परतापुर थाना क्षेत्र के रिठानी जीवनपुरी में सोमवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में गर्भवती निशा (24) की मौत हो गई। इसकी जानकारी मिलने पर मायके पक्ष के लोगो ने ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया। पुलिस ने पति राहुल को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
जाहिदपुर निवासी निशा पुत्री जशवंत की शादी 3 मार्च 2025 को जीवनपुरी के रहने वाले राहुल के साथ हुई थी। राहुल साईंपुरम की एक फैक्ट्री में नौकरी करता है। पुलिस के अनुसार सोमवार रात करीब 10 बजे खाना खाने के बाद अचानक निशा की तबीयत खराब हो गई। इसके बाद राहुल व उसके परिजन निशा को लेकर रिठानी स्थित एक मेटरनिटी होम में पहुंचे, जहां से उसे जसवंत राय अस्पताल में रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
अस्पताल मे उपचार के दौरान निशा की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालयों पर दहेज हत्या का आरोप लगाकर पोस्टमार्टम हाउस पर हंगामा किया। पुलिस ने निशा के पति राहुल को हिरासत में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन