फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Members of the Hindu Raksha Dal arrived at a mosque in Bankhala village to recite the Hanuman Chalisa;

बिजनौर: बनखला गांव की मस्जिद पर हनुमान चालीसा का पाठ करने पहुंचे हिंदू रक्षा दल के लोग, पुलिस ने रोका

Tue, 22 Sep 2026 06:47 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: Mohd Mustakim Updated Tue, 22 Sep 2026 06:47 PM IST
सार

जिले के गांव बनखला में स्थित मस्जिद में कुएं पर निर्माण का आरोप लगाकर हिंदू रक्षा दल ने हनुमान चालीसा का पाठ करने की घोषणा की थी। पुलिस ने प्रतिनिधिमंडल को रोक लिया और जांच कराने का आश्वासन देकर लौटा दिया। 

विज्ञापन
Bijnor: Members of the Hindu Raksha Dal arrived at a mosque in Bankhala village to recite the Hanuman Chalisa;
बनखला की मस्जिद के बाहर पुलिस और एकत्र लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के ग्राम बनखला में मस्जिद से जुड़े प्रकरण को लेकर मंगलवार को पुलिस-प्रशासन ने हिंदू रक्षा दल के प्रतिनिधिमंडल से वार्ता की। पुलिस अधीक्षक ने मामले की तीन दिन में जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद हिंदू रक्षा दल ने मस्जिद में हनुमान चालीसा का पाठ करने का कार्यक्रम रद्द कर दिया। एहतियात के तौर पर गांव में भारी पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन


Bijnor: Members of the Hindu Raksha Dal arrived at a mosque in Bankhala village to recite the Hanuman Chalisa;
मस्जिद के बाहर तैनात पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
सोमवार को हिंदू रक्षा दल ने ग्राम बनखला स्थित मस्जिद में हनुमान चालीसा का पाठ करने का ऐलान किया था। मंगलवार को पुलिस-प्रशासन ने मामले पर नजर रखते हुए ग्राम बनखला और लक्खूवाला में पुलिस बल तैनात कर दिया। मस्जिद के पास नायब तहसीलदार अंकित कुमार समेत पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब 11 बजे हिंदू रक्षा दल के जिलाध्यक्ष कौशिक त्यागी ग्राम लक्खूवाला पहुंचे। वहां मौजूद पुलिस अधिकारियों ने उनसे वार्ता की। इसके बाद हिंदू रक्षा दल का प्रतिनिधिमंडल पुलिस अधीक्षक से वार्ता के लिए बिजनौर पहुंचा। उत्तराखंड हिंदू रक्षा दल के नेता ललित शर्मा भी प्रतिनिधिमंडल के साथ रहे।
 
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई, सीओ नगीना राजेश सोलंकी और थाना प्रभारी कोतवाली देहात सुनील सहरावत की मौजूदगी में प्रतिनिधिमंडल से वार्ता हुई। हिंदू रक्षा दल के नेता ललित शर्मा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक ने तीन दिन में मामले की जांच पूरी कर कुएं को कब्जा मुक्त कराने का आश्वासन दिया है। साथ ही मस्जिद से संबंधित मामले की भी जांच कराने की बात कही गई है।

आश्वासन मिलने के बाद हिंदू रक्षा दल ने मस्जिद में हनुमान चालीसा पाठ का कार्यक्रम रद्द कर दिया। एहतियात के तौर पर गांव में भारी पुलिस बल तैनात रहा। इस दौरान सुनील त्यागी, ऋषि त्यागी, सुनील भगत आदि मौजूद रहे। बता दें कि सात सितंबर को भी शिकायत मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की थी। थानाध्यक्ष सुनील सहरावत ने बताया था कि प्रथम दृष्यता मस्जिद परिसर में कोई कुआं नजर नहीं आया। मामले की रिपोर्ट एसडीएम को सौंपकर राजस्व विभाग से भी जांच कराई जाएगी।

ये भी देखें...
मेरठ: खरखौदा में युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दी, परिजन गए थे बाहर, घर लौटे तो तड़पता हुआ मिला
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed