{"_id":"61b8eb1cb6e9f6467e4a7e79","slug":"thieves-entered-through-the-roof-jewelery-worth-12-lakhs-including-cash-stolen-bhadohi-news-vns627948710","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत के रास्ते घुसे चोर, नकदी सहित 12 लाख के आभूषण चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत के रास्ते घुसे चोर, नकदी सहित 12 लाख के आभूषण चोरी
विज्ञापन
ठंड बढ़ने के साथ ही चोरी की घटनाएं भी बढ़ गई हैं। बीते माह में ही जिले के विभिन्न स्थानों पर हुई चोरी की घटनाओं का पुलिस खुलासा भी नहीं कर पाई है कि सोमवार की रात कोइरौना थाना क्षेत्र के सोनैचा गांव में भीषण चोरी की घटना घट गई। यहां एक घर में छत के रास्ते घुसे चोर मेन गेट और जिसमें लोग सो रहे थे, उस कमरे का दरवाजा बाहर से बंद करके दूसरे कमरे से नकदी सहित करीब 12 लाख रुपये के आभूषण उठा ले गए। सुबह जानकारी होने पर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
सोनैचा गांव निवासी अभय कुमार पांडेय ने थाने में तहरीर देकर बताया है कि वह रात में अपने कमरे में सो रहे थे। उनकी भाभी, पत्नी और मां भी घर के दूसरे हिस्से में सो रही थीं। इसी दौरान रात में चोर घुस गए। आशंका जताई कि चोर छत के रास्ते घुसे होंगे। सुबह जब करीब साढ़े पांच बजे नींद खुली तो बाहर से कुंडी बंद थी। बरामदे में जाने वाले कमरे का भी दरवाजा बंद था। एक कमरे में रखी आलमारी और बाक्स का ताला तोड़कर नकदी, आभूषण सहित कुल 12 लाख रुपये मूल्य के सामान चोर उठा ले गए। उन्होंने बताया कि उनके बड़े भाई राकेश पांडेय का परिवार और माता साधना साथ में रहती हैं। पीड़ित ने बताया कि महिलाएं जगीं और बाहर जाने का प्रयास किया तो गेट बंद था। उन्होंने अपनी भाभी को फोन किया तो उनका भी कमरा बंद मिला। पड़ोसियों को फोन कर गेट खुलवाया गया। घर के अंदर सामान बिखरे पड़े मिले। सीओ एके सिंह ने बताया कि चोरी की घटना की जांच की जाएगी। टीम बनाकर आरोपियों को शीघ्र ही पकड़ा जाएगा। उधर, अभय कुमार पांडेय ने थाने में दी गई तहरीर में बताया है कि करीब 12 लाख रुपये मूल्य के सामान की चोरी हुई है। इसमें एलईडी टीवी, सात हजार रुपये नकद, पीतल के सात परात, 10 नई साड़ी, सोने के दो सेट हार, दो सेट मंगलसूत्र, दो सेट मांग टीका, दो सेट कान की बाली, आठ चूड़ी, दो सेट कंगन, दो चेन, तीन अंगूठी चोरी हुई है। इसके साथ ही चांदी के आभूषण में पैजनी, करधन, लरी दो-दो सेट चोरी हुए हैं।