{"_id":"5c4360f9bdec2273684211a8","slug":"31547919609-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीवीएम मशीन चालू होने से यात्रियों को मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीवीएम मशीन चालू होने से यात्रियों को मिली राहत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपीगंज। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी-प्रयागराज रेलखंड स्थित ज्ञानपुर रोड स्टेशन पर आटोमैटिक टिकट वेंडिंग मशीन शनिवार से चालू हो गई। इससे टिकट के लिए घंटों आरक्षण केंद्र पर लाइन लगाने से यात्रियों को निजात मिलेगी। दो वर्ष पहले परिसर में लगाई गई मशीन उदासीनता के चलते धूल फांक रही थी। प्रयागराज में कुंभ की भीड़ को देखते हुए विभाग ने अब इसे चालू कर वहां एक कर्मचारी भी तैनात कर दिया।
विभिन्न महानगरों में आने-जाने के लिए आम लोग महीने भर पहले से ही टिकट आरक्षित कराते हैं। वाराणसी मंडल की ओर से दो वर्ष पहले ही टिकट काउंटरों पर यात्रियों की भीड़ एवं आए दिन होने वाले तोड़फोड़ से बचने के लिए मंडुवाडीह, ज्ञानपुर रोड, झूसीं, इलाहाबाद सिटी जैसे प्रमुख स्टेशनों पर एटीवीएम मशीनों को लगाने की मुहर लगाई गई थी। शर्त यह रखी गई थी कि मशीन का संचालन सेवानिवृत्त होने वाले रेल कर्मचारियों के जिम्मे होगी। इसके बाद विभागीय अधिकारी उदासीन हुए तो मशीन चालू नहीं हो सकी। आलाधिकारियों के निरीक्षण और कुंभ मेला के दौरान यात्रियों की संख्या में बढ़ोत्तरी देख मशीन का संचालन शुरू करा दिया गया। अब मशीन संचालक के लिए तैनात कर्मी का स्टेशन का नाम बताते ही फौरी तौर पर जनरल टिकट प्राप्त कर यात्री राहत महसूस करने लगे हैं।
एसटीबीएस की नहीं हो सकी तैनाती
जंगीगंज। रेलवे स्टेशन पर तीन वर्ष बाद स्टेशन टिकट बुकिंग सेवक की तैनाती नहीं होने से कर्मचारियों को अब भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पूर्व में कमीशन पर तैनात रहे सेवक की अवधि सीमा समाप्त होने और किसी कारणवश रेन्यूअल नहीं होने से उसने काम करना बंद कर दिया। तब से वि भाग की ओर से किसी की तैनाती नहीं की जा सकी और न ही किसी ने आवेदन किया। स्टेशन मास्टर ट्रेनों के संचालन के साथ-साथ बुकिंग कार्य को देखते आ रहे हैं। वहीं कुंभ के मद्देनजर वैकल्पिक व्यवस्था के तहत टिकट काटने के लिए एक कर्मचारी को तैनात किया गया है।