फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   There should be no compromise on construction quality or traffic arrangements.

Bhadohi News: निर्माण की गुणवत्ता, यातायात व्यवस्था में न हो समझौता

Fri, 04 Sep 2026 01:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
There should be no compromise on construction quality or traffic arrangements.
अभोली ब्लॉक क्षेत्र से होकर गुजरने वाले दुर्गागंज-भदोही-मछलीशहर मार्ग पर निर्माणाधीन एनएच-731बी का बृहस्पतिवार को उच्चाधिकारियों ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन

भारत सरकार के एडीजी सुदीप चौधरी, क्षेत्रीय अधिकारी और मुख्य अभियंता लखनऊ आशीष अस्थी ने सड़क निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। अधिकारियों ने निर्माण की गुणवत्ता और यातायात व्यवस्था से संबंधित बिंदुओं की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान सुरियावां और जंघई में बन रहे रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि ओवरब्रिज बनने से मार्ग पर आवागमन सुगम होगा और रेलवे क्रॉसिंग पर लगने वाले जाम से लोगों को राहत मिलेगी। इसके अलावा महुआपुर के पास सड़क की सीमा में आ रहे मकानों को नियमानुसार हटाने और लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि सड़क निर्माण से जुड़े अवरोधों को नियमों के तहत दूर कर यातायात व्यवस्था सुचारु की जाए।
विज्ञापन

निर्माण एजेंसी और संबंधित विभाग के अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के साथ गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए। कहा कि परियोजना के महत्वपूर्ण हिस्सों को निर्धारित मानकों के अनुरूप जल्द पूरा किया जाए, ताकि राहगीरों और स्थानीय लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिल सके। निरीक्षण के दौरान एनएच पीडब्ल्यूडी मिर्जापुर के अधिशासी अभियंता मृत्युंजय यादव समेत अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed