{"_id":"6a99d5c25a94c9354108bf8b","slug":"gvp-survey-to-be-conducted-in-546-gram-panchayats-teams-deployed-bhadohi-news-c-191-1-svns1015-148111-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: 546 ग्राम पंचायतों में होगा जीवीपी सर्वेक्षण, लगी टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: 546 ग्राम पंचायतों में होगा जीवीपी सर्वेक्षण, लगी टीमें
विज्ञापन
स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिले की 546 ग्राम पंचायतों में जीवीपी (गार्बेज वल्नरेबल पॉइंट) सर्वेक्षण किया जाएगा। इसके जरिए खुले में कचरा फेंके जाने वाले स्थानों को चिह्नित कर उनकी सफाई और सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। पंचायत राज विभाग की ओर से इसके लिए हर गांव में टीम लगाई गई है। अब तक 112 गांवों का सर्वे पूरा हो चुका है। इनमें 28 स्थान ऐसे चिह्नित किए गए हैं, जहां अक्सर कचरा डंप किया जाता है।
गांव से लेकर शहर तक स्वच्छता के लिए सरकार करीब 12 साल से अभियान चला रही है। इसके तहत सामुदायिक और एकल शौचालयों का निर्माण, रिसोर्स रिकवरी सेंटर की स्थापना और सफाईकर्मियों की नियुक्ति की गई है। इन पर हर वर्ष करोड़ों रुपये खर्च किए जाते हैं। तमाम प्रयासों के बावजूद गांवों में कई स्थान ऐसे हैं, जहां अक्सर कचरा एकत्र किया जाता है।
अब स्वच्छ भारत मिशन के तहत जीवीपी सर्वेक्षण कर ऐसे स्थानों को चिह्नित किया जाएगा। पंचायत राज विभाग ने इसके लिए हर गांव में एक-एक टीम लगाई है। यह जिम्मेदारी पंचायत सहायकों को दी गई है। विभाग के मुताबिक, अब तक 112 गांवों में सर्वे किया गया है, जहां 28 स्थान चिह्नित कर साफ-सफाई कराई गई है। जिला पंचायत राज अधिकारी संजय कुमार मिश्र ने कहा कि स्वच्छता पर सरकार का विशेष ध्यान है। विभाग का प्रयास है कि गांवों को साफ-सुथरा रखा जाए। जिलाधिकारी के निर्देश पर अभियान को आगे बढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन
जिले में ब्लॉकवार जीवीपी सर्वे
ब्लॉक
कुल ग्राम पंचायत
सर्वे पूर्ण जीवीपी मिला
अभोली
56
23
6
औराई
125
62
2
भदोही
108
22
3
डीघ
98
12
5
ज्ञानपुर
92
12
3
सुरियावां
67
37
9
कुल
546
112
28