फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   पारस्परिक प्रेम का आभाव मानवीय समस्या का मूल कारण

पारस्परिक प्रेम का आभाव मानवीय समस्या का मूल कारण

Sun, 21 Apr 2019 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
पारस्परिक प्रेम का आभाव मानवीय समस्या का मूल कारण

विज्ञापन
ज्ञानपुर। बंदियों को अपराध से आध्यात्मिक जीवन की राह पर मोड़ने के मकसद से शनिवार को जिला कारागार में सत्संग का आयोजन किया गया। संत निरंकारी सत्संग मंडल की ओर से आयोजित सत्संग में बंदियों को जीवन के मोक्ष के मायने बताए गए।

संत निरंकारी मिशन की सदगुरु माता सुदीपा ने बंदियों को सद्मार्ग पर चलते का ज्ञान दिया। वीरेंद्र सिंह ने कारागार में सजा काट रहें बंदियों को कहा कि इंसान ईश्वर की सबसे उत्तम रचना है। इसके लिए प्रभु ने इस धरा को सुंदर बनाया है। लेकिन आज इंसान स्वार्थ वश इंसानियत को ही नुकसान पहुंचाने पर तुला है, जिसकी सजा प्रभु ने किसी न किसी रूप में निर्धारित कर रखी है। जबकि जीवन में सुधार करते हुए उसे सही मार्ग पर ले जाने की ताकत उसी के हाथ में होती है। गलती भी इंसानियत का एक हिस्सा है, लेकिन गलती करने का आभास होने पर उसमें सुधार करते हुए अपने मूल्यों को बढ़ावा देना हमारा फर्ज है। उन्होंने कहा कि मानवीय समस्याओं का मूल कारण पारस्परिक प्रेम का अभाव होना है। शांति मनुष्य के अंदर ही होती है, जिसे बाहर से नहीं अंदर से महसूस किया जा सकता है। उन्होंने अपने प्रवचन का सार समझाते हुए कहा कि किसी को बुरा मत कहो, अगर कोई तुम्हें बुरा कहे तो भी बुरा मत मानो, अगर बुरा लगता है तो बदला लेने की मत सोचो। अगर मनुष्य इस सिद्धांत को अपना ले तो निश्चित ही दुनिया स्वर्ग बन जाएगी। प्रवचन से द्रवीभूत कई बंदियों ने जाने-अनजाने में हुई गलती को सुधार कर जीवन में सद्मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर संत निरंकारी मिशन के दीनदयाल मुखी, रामजीत, राम अवध, उदल, राजपति, ओमप्रकाश और जिला कारागार के प्रभारी जेलर कृष्ण मुरारी गुप्ता, डिप्टी जेलर नीलम शर्मा और रामबहादुर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed