फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   rape

बाबा पर 13 वर्ष की पोती से दुष्कर्म का आरोप

Tue, 24 Aug 2021 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
rape
बाबा पर 13 वर्ष की पोती से दुष्कर्म का आरोप
विज्ञापन

पैकोलिया थाने में आरोपी की पत्नी ने दर्ज कराया मुकदमा
पीड़िता के मां-बाप की पहले ही हो चुकी है मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
पैकोलिया(बस्ती)। थानाक्षेत्र के एक गांव की तेरह वर्षीय सगी पोती से दुष्कर्म किए जाने का आरोप बाबा पर लगा है। इस संबंध में आरोपी की पत्नी ने पैकोलिया थाने में तहरीर दी है। प्रारंभिक जांच में मामला सही मिलने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। वहीं इसकी भनक लगते ही आरोपित घर छोड़कर फरार हो गया है।
जानकारी के अनुसार, तेरह वर्षीय बालिका के माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। वह अपनी बाबा-दादी के साथ रहती है। आरोप है कि डरा-धमका कर बाबा जबरिया कई बार दुष्कर्म करता रहा। भनक लगने पर पत्नी ने अपने शराबी पति को समझाया, लेकिन वह नहीं माना।
विज्ञापन

तहरीर के मुताबिक, वह 19 अगस्त को वह जब कोरोनारोधी टीका लगवाने पड़ोस के गांव चली गई थी। इस दौरान अकेला पाकर किशोरी के साथ फिर दुष्कर्म किया। वह घर लौटी तो पोती ने रो-रो कर दादी को आपबीती बताई। पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए दादी ने अपने पति के विरुद्ध शिकायती पत्र थाने पर दिया। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि आरोपित की पत्नी की तहरीर पर दुष्कर्म और पास्को एक्ट में केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। आरोपित की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed