फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   thieves theft in 4 houses

पैकोलिया में चोरों ने चार घरों को खंगाला

Wed, 16 May 2018 11:28 PM IST
basti
basti Updated Wed, 16 May 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
thieves theft in 4 houses
हरिवंश के घर में बिखरे पड़े सामान। - फोटो : amar ujala
हर्रैया।
विज्ञापन

हर्रैया-बभनान मार्ग से सटे पैकोलिया थाना क्षेत्र के कनरकपुर गांव में मंगलवार को चोरों ने चार घरों को निशाना बनाया। इन घरों में चोरी को अंजाम दे चोर लाख के जेवरात व हजार रुपये नकदी लेकर चंपत हो गए। सुबह जब लोगों की नींद टूटी तो चोरी की जानकारी हुई। घरवालों ने तत्काल पुलिस को फोन किया, मगर यहां करीब दो घंटे बाद पुलिस गांव में पहुंची।  
गांव के निवासी हरिवंश सिंह के घर में छत के रास्ते घुसे चोरो ने पीछे के कमरे को निशाना बनाया। इनकी दो बेटियां डाली और वंदना आजकल मायके आई हुई हैं। हरिवंश सिंह और उनकी पत्नी रात करीब 12 बजे छत पर सोने चले गए। बेटियां अन्य बहनों के साथ बरामदे में बाहर से ताला बंद कर सो गईं। छत के रास्ते आए चोर कमरे का ताला तोड़कर अंदर चले गए और कमरे में रखी आलमारी का ताला तोड़कर चालीस हजार नकदी और लाखों रुपये के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिए। चोर मोबाइल सेट भी उठा ले गए। 
विज्ञापन

यहां घटना को अंजाम देने के बाद चोर इसी घर के बगल निवासी अशोक सिंह के घर में घुसे। कमरा खोलकर बॉक्स व करीब पचास हजार रुपये नकद और करीब दो लाख के जेवरात ले उठा ले गए। अशोक सिंह ने बताया कि उनके पिता राम नरेश सिंह का चार दिन पहले देहांत हुआ है परिवार के लोग गर्मी के चलते छत पर सो रहे थे चोर कब और कैसे घर में घुसे भनक तक नहीं लगी। ब्रह्मभोज की तैयारियों के लिए रखे पचास हजार रुपये चोर ले गए। सुबह जगने पर घर के पीछे झाड़ियों के पास खेत में अटैची और टूटा बॉक्स और बिखरे सामान देखकर सभी परेशान हो गए। चोर गांव के मोहितराम वर्मा और जगन्नाथ सिंह के घरों में भी घुसे मगर यहां बड़ी सफलता हाथ नहीं लगी। मायके में आई जगन्नाथ वर्मा की पुत्री के ब्रीफकेस में रखा दो हजार निकालने के बाद चोरों ने उसमें रखा अन्य सामान गांव के बाहर स्थित खेत में फेंक दिया। यहां से चोर जगन्नाथ सिंह के घर में भी घुसे और कमरे में रखे ब्रीफकेस का ताला तोड़कर उसमें रखे एक हजार रुपये उड़ा दिए। मौके पर थानाध्यक्ष पंकज पांडेय पहुंच कर जांच-पड़ताल में जुट गए हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


कहीं कोई बेहोशी का कोई रसायन तो नहीं  
हर्रैया। हरिवंश सिंह के घर मायके में आई बेटी डाली सिंह ने बताया कि चोरों ने शायद कोई नशीला रसायन छिड़क कर सभी को बेहोश कर दिया और आराम से पूरे घर को खंगाल डाला। सुबह जगने के बाद से ही उनका सिर चकरा रहा है जबकि पांच माह की बेटी लगातार सो रही है। जगाने पर वह रोने लग रही है। वंदना और उसकी अन्य बहनें जो बरामदे में सो रहीं थीं ने बताया कि देर रात तक सभी बातचीत करते हुए सो गईं मगर चोरी की घटना के बारे में आहट तक नहीं लगी। यहां तक कि तकिए के नीचे रखा दो मोबाइल सेट भी चोर आराम से निकाल ले गए। छत पर सोए अशोक के घर वालों का भी मानना है कि चोर कोई रासायनिक पदार्थ छिड़ककर ही अंदर गए हैं तभी घर के सभी सदस्यों की नींद करीब करीब एक साथ खुली। एसओ पंकज ने बताया कि फॉरेंसिक टीम ने मौके पर जांच-पड़ताल की है। पुलिस की दो टीमें मामले के खुलासे के लिए गठित हुई हैं। तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed