{"_id":"6a9c64412cdaa1b7720fba84","slug":"fir-registered-after-womans-obscene-photo-was-circulated-shravasti-news-c-104-1-slko1011-122861-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: महिला की अश्लील फोटो बना की वायरल, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: महिला की अश्लील फोटो बना की वायरल, प्राथमिकी दर्ज
Sun, 06 Sep 2026 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Sun, 06 Sep 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
तुलसीपुर। दो युवकों ने एक महिला की इंस्टाग्राम आईडी से फोटो निकालकर उसे एडिट किया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। महिला की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक के आदेश पर मल्हीपुर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की।
मल्हीपुर थाना क्षेत्र की 30 वर्षीय महिला ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी। उसने आरोप लगाया कि जगतराम (32) और अंकित उर्फ संजू (28) ने उसकी फोटो अश्लील बनाकर वायरल की। महिला ने परिजनों संग विरोध कर फोटो हटाने की मांग की। आरोपियों ने उन्हें गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी भी दी। महिला ने पहले मल्हीपुर थाने में तहरीर दी, पर पुलिस ने जांच की बात कहकर वापस कर दिया। इसके बाद उसने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर मल्हीपुर पुलिस ने 31 अगस्त को जगतराम और अंकित पर प्राथमिकी दर्ज की।