फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Women outraged over security arrangements and the gathering of drug addicts.

Solan News: सुरक्षा व्यवस्था और नशेड़ियों के जमावड़े को लेकर महिलाएं भड़कीं

Sun, 06 Sep 2026 12:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sun, 06 Sep 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Women outraged over security arrangements and the gathering of drug addicts.
सोलन शहर के चौक बाजार में हुई हत्या के बाद महिलाएं रोष जताती हुई। स्रोत : वीडियो
-फॉलोअप- संशोधित खबर
विज्ञापन

बोली एक माह पहले की थी पुलिस को शिकायत, नहीं बढ़ाई पुलिस ने गश्त
रातभर घूमते रहते हैं नशेड़ी, बच्चों को कुछ हुआ तो प्रशासन होगा जिम्मेवार
आरोपियों की पहचान उजागर, पुलिस को गुमराह करने के लिए बदल रहे है बयान
पुलिस जांच में चाकू से हमला करने वाले दोनों आरोपियों के बयानों में भारी विरोधाभास
फोरेंसिक टीम जुन्गा ने चौक बाजार स्थित घटनास्थल से जुटाए कई वैज्ञानिक साक्ष्य
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर के व्यस्ततम चौक बाजार स्थित दालडा मोहल्ले में हुए खूनी संघर्ष और चाकूबाजी को लेकर स्थानीय महिलाओं में रोष है। शनिवार को जैसे ही मौके पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम पहुंच तो महिलाओं को गुस्सा फूट पड़ा। महिलाओं ने आरोप लगाए कि एक माह पहले उन्होंने पुलिस को शिकायत दी थी, जिसमें यहां पर रातभर नशेड़ियों का जमावड़ा होने और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए थे। मगर पुलिस ने कुछ नहीं किया। इसका नतीजा है कि आज यहां पर हत्या हो गई है।
महिलाओं ने कहा कि रात को घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। अनजान युवा घूमते रहते हैं। यहां तक कि लड़कियां तो शाम 7 बजे के बाद बाहर नहीं जातीं। उन्होंने कहा कि यदि उनके बच्चों या उन्हें कुछ होता है इसके लिए प्रशासन जिम्मेदार होगा। वहीं मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं को आश्वासन दिया कि वह क्षेत्र में गश्त बढ़ाएंगे और यहां पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे ताकि नशेड़ियों पर नजर रहे। उसके बाद महिलाएं शांत हुईं।
विज्ञापन


इनसेट
अलग-अलग बयान दे रहे आरोपी
शुक्रवार देर शाम हुई चाकूबाजी और कालका निवासी 24 वर्षीय अमन की हत्या के मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ के दौरान दोनों आरोपी लगातार अलग-अलग बयान देकर मामले को भटकाने और पुलिस को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस जांच के बाद दोनों आरोपियों की पहचान सार्वजनिक कर दी गई है। इसमें 24 वर्षीय अंकुश उर्फ भूरा पुत्र रमेश कुमार निवासी वार्ड 07 धोबीघाट कारगिल मोहल्ला तहसील एवं जिला सोलन, 20 वर्षीय मंथन भारद्वाज पुत्र सागर भारद्वाज निवासी वर्मा कॉम्प्लेक्स लक्कड़ बाजार सोलन तहसील एवं जिला सोलन के रूप में हुई है। सदर थाना पुलिस की जांच के दौरान हत्या में कथित रूप से इस्तेमाल किया गया चाकू और कड़ा बरामद कर कब्जे में ले लिया गया है। शनिवार को दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया जा रहा है। पुलिस उनके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड को भी खंगाल रही है। इसके साथ ही एसएफएसएल की विशेषज्ञ टीम ने घटनास्थल से सूक्ष्म वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
रातभर घूमते हैं बेखौफ नशेडरी
शहर के व्यस्त क्षेत्र में 24 घंटे के भीतर हुई दो बड़ी वारदातों चौक बाजार हत्याकांड और युवक पर बेलचे से जानलेवा हमला के बाद स्थानीय निवासियों में भारी दहशत है। जांच के दौरान मौके पर जुटी महिलाओं का गुस्सा पुलिस प्रशासन के खिलाफ फूट पड़ा। महिलाओं ने आरोप लगाया कि चौक बाजार और आसपास के इलाकों में रातभर नशेड़ी बेखौफ घूमते रहते हैं, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है।

इनसेट
सेल्समैन पर बेलचे से वार करने वाले आरोपी चार दिन की रिमांड पर
दूसरी ओर माल रोड पर बेलचे से वार शराब ठेके के सेल्समैन पर वार करने वाले दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें चार दिन की पुलिस रिमांड दिया गया है। अब पुलिस उनसे वारदात के बारे में पूछताछ करेगी। वहीं सेल्समैन की हालत भी पीजीआई में अभी स्थिर बनी हुई है।


इनसेट
पुलिस की कार्रवाई
एसपी सोलन टीएसडी वर्मा ने बताया कि आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है और शहर के संवेदनशील इलाकों में पुलिस गश्त बढ़ाई जा रही है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पांच दिन के पुलिस रिमांड पर ले लिया है। वहीं माल रोड पर हुई झड़प के आरोपियों को भी चार दिन का पुलिस रिमांड मिला है। दोनों मामलों में पुलिस की पूछताछ जारी है।

सोलन शहर के चौक बाजार में हुई हत्या के बाद महिलाएं रोष जताती हुई। स्रोत : वीडियो

सोलन शहर के चौक बाजार में हुई हत्या के बाद महिलाएं रोष जताती हुई। स्रोत : वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed