फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Friends in a car assaulted after being waylaid

Faridabad News: कार सवार दोस्तों का रास्ता रोककर मारपीट

Sun, 06 Sep 2026 12:26 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Friends in a car assaulted after being waylaid
फरीदाबाद। मेवला अंडरपास के पास ऊर्जा विहार के पीछे तीन युवकों ने कार सवार दो दोस्तों का रास्ता रोककर मारपीट की। आरोप है कि एक युवक ने सुआ निकालकर शिवम बैंसला के सिर, मुंह, कंधे और जांघ पर कई वार किए।
विज्ञापन

घटना चार सितंबर की तड़के करीब 2:30 से तीन बजे की है। पुलिस की तस्दीक में मारपीट की पुष्टि हुई, जबकि कार की चाबी निकालने और सोने की चेन तोड़ने के आरोप की पुष्टि नहीं हुई। मेवला महाराजपुर निवासी हिमांशु बैंसला ने शिकायत में बताया कि वह दोस्त शिवम के साथ कार से ओल्ड चौक से मेवला महाराजपुर जा रहा था। ऊर्जा विहार के पीछे पहुंचने पर पीछे से आए तीन अज्ञात युवकों ने रास्ता रोक लिया। मारपीट में घायल शिवम का चार सितंबर को बीके अस्पताल में मेडिकल कराया गया, जिसमें पांच चोट दर्ज हुईं। बाद में परिजन उपचार के लिए निजी अस्पताल ले गए। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट की तस्दीक के बाद अज्ञात आरोपियों के खिलाफ चार सितंबर को प्राथमिकी दर्ज की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed