{"_id":"6a9c64a9353e7a539f0f0275","slug":"allegations-of-threatening-sister-in-law-deoria-news-c-208-1-deo1032-191020-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: उधार के रुपये मांगने पर साली पर धमकी देने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: उधार के रुपये मांगने पर साली पर धमकी देने का आरोप
Sun, 06 Sep 2026 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 06 Sep 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
रामपुर कारखाना। उधार दिए रुपये वापस मांगने पर साली और उसके पति पर गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। पीड़ित की तहरीर पर रामपुर कारखाना पुलिस ने आरोपी दंपती पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
देवरिया बुद्ध खां निवासी शमशेर आलम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके भाई मोहम्मद इफ्तखार खान सऊदी अरब में नौकरी करते हैं। आरोप है कि उनके भाई की साली ने कुछ रुपये उधार लिए थे। रुपये वापस मांगने पर साली और उसके पति ने फोन पर गाली-गलौज की।
एसओ अश्वनी प्रधान ने बताया कि आरोपी नगमा खातून और सलीम खान पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। संवाद