{"_id":"6a9c651a76208469c9054727","slug":"youth-hid-in-chc-ward-for-two-hours-handed-over-to-family-auraiya-news-c-211-1-aur1009-151053-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: सीएचसी के वार्ड में दो घंटे छिपा रहा युवक, परिजन को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: सीएचसी के वार्ड में दो घंटे छिपा रहा युवक, परिजन को सौंपा
Sun, 06 Sep 2026 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sun, 06 Sep 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
दिबियापुर। सीएचसी में शनिवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक खुद को वार्ड के कमरे में बंद कर करीब दो घंटे तक छिपा रहा।
फतेहपुर के गांव ज्वालागंज निवासी ऋतिक शर्मा दोस्तों के साथ कानपुर आया था। शनिवार सुबह फफूंद स्टेशन के पास भटकते देख पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया था। हालांकि, मौका मिलते ही वह वार्ड के एक कमरे में घुसा और अंदर से कुंडी लगा ली। सफाईकर्मियों के दरवाजा खटखटाने पर भी जब कोई जवाब नहीं मिला, तो अस्पताल कर्मियों में खलबली मच गई।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. विजय आनंद और पुलिसकर्मियों ने समझाने के दो घंटे बाद दरवाजा खोला। बाद में पुलिस ने परिजन को बुलाकर उसे सुपुर्द कर दिया। (संवाद)