फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Six people were duped

Faridabad News: छह लोगों से 13.23 लाख की साइबर ठगी

Sun, 06 Sep 2026 12:29 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Six people were duped
एपीके फाइल भेजकर मोबाइल का एक्सेस लिया तो कहीं क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का दिया झांसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। गैस कनेक्शन काटने, क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने, फर्जी ग्राहक सेवा नंबर और मोबाइल ठीक कराने के बहाने साइबर ठगों ने 6 लोगों से 13.23 लाख ठग लिए। आरोपियों ने कहीं व्हाट्सएप पर एपीके फाइल भेजकर मोबाइल का एक्सेस हासिल किया तो कहीं लिंक भेजकर बैंकिंग संबंधी जानकारी हासिल की थी।

पहला मामला 13 जुलाई का है। ओल्ड फरीदाबाद निवासी चान्दनी गर्ग ऑनलाइन खरीदे गए कपड़े को बदलवाने के लिए गूगल पर ग्राहक सेवा नंबर खोज रही थीं। फर्जी नंबर पर संपर्क करने के बाद आरोपियों ने व्हाट्सएप पर एपीके फाइल भेजी। इसे मोबाइल में इंस्टॉल करते ही आरोपियों ने फोन का नियंत्रण हासिल कर लिया और खाते से कुल 99,500 रुपये की ठगी कर ली। बसेलवा कॉलोनी निवासी लखपती देवी से 31 अगस्त को क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर फोन किया गया। व्हाट्सएप पर लिंक भेजा गया और उनके क्रेडिट कार्ड से दो लाख रुपये निकल गए। तिगांव निवासी कुनाल के साथ भी 31 अगस्त को साइबर ठगी हुई। शिकायत के अनुसार उनका मोबाइल हैक हो गया और बैंक खाते से 60 हजार रुपये निकल गए।
विज्ञापन


सेक्टर-76 निवासी कैथरीन को दो सितंबर को गैस बिल नहीं भरने पर कनेक्शन काटने का संदेश भेजा गया। बाद में व्हाट्सएप पर गैस बिल अपडेट करने के नाम से एपीके फाइल भेजी गई। फाइल इंस्टॉल होने के बाद मोबाइल का एक्सेस लेकर तीन सितंबर को खाते से 5,73,765.94 रुपये निकाल लिए गए। सेक्टर-29 निवासी दीप्ति नागपाल से भी गैस कनेक्शन काटने का डर दिखाकर ठगी की गई। लिंक खोलने के बाद मोबाइल हैक हो गया और एक सितंबर को खाते से 3,45,458 रुपये निकल गए। खेड़ी एन्क्लेव निवासी सुधीर कुमार झा के साथ तीन सितंबर को ठगी हुई। वह मोबाइल की स्क्रीन ठीक कराने के लिए दुकान पर गए थे। फोन ठीक होकर लौटने के बाद उनके खाते से पांच हजार और उनकी पत्नी के खाते से 40 हजार रुपये निकल गए। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि सभी मामलों में चार सितंबर को प्राथमिकी दर्ज की है और बैंक लेनदेन तथा रकम जिन खातों में गई, उनकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed