फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lightning strikes house; woman and female student scorched.

Varanasi News: मकान पर गिरी आकाशीय बिजली, महिला और छात्रा झुलसी

Sun, 06 Sep 2026 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Lightning strikes house; woman and female student scorched.
रोहनिया। घाटमपुर दलित बस्ती में शुक्रवार रात मकान पर आकाशीय बिजली गिरने से महिला और कक्षा तीन की छात्रा झुलस गईं। हादसे के दौरान कमरे में मौजूद एक अन्य महिला बेहोश हो गई। परिजनों ने दोनों झुलसी महिलाओं को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिसिरपुर में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई। घाटमपुर निवासी छोटे लाल की पत्नी सीमा देवी (26) और अनिल कुमार की पुत्री सोनाली (10) मकान की दूसरी मंजिल पर कमरे में बैठी थीं। इसी दौरान अचानक तेज आवाज के साथ मकान की छत पर आकाशीय बिजली गिर गई। बिजली की चपेट में आने से सीमा और सोनाली झुलस गईं। तेज धमाके से मकान की छत भी फट गई। हादसे के दौरान कमरे में मौजूद गुंजा बेहोश हो गई। थाना प्रभारी राजू सिंह ने बताया कि घायलों से जानकारी जुटाई गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article