फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   kasganj news bheem army protest

Kasganj News: भीम आर्मी ने एसपी कार्यालय पर किया प्रदर्शन, नारेबाजी

Sun, 06 Sep 2026 12:25 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
kasganj news bheem army protest
फोटो27कासगंज पुलिस अ​धीक्षक कार्यालय पर सदर सीओ को ज्ञापन सौंपते  भीम आर्मी व आजाद समाज पार्ट
सोरोंजी। भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी ने शनिवार को मानपुर नगरिया चौकी इंचार्ज पर महिलाओं को पीटने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और सीओ सदर को एक शिकायती पत्र सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।
विज्ञापन

मानपुर नगरिया निवासी सुजीत ने पुलिस अधीक्षक को संबोधित अपने शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि एक युवती को एक अज्ञात व्यक्ति फुसलाकर ले गया था। इस घटना के संबंध में पूछताछ के लिए 30 अगस्त को सुजीत अपनी बहन बेबी, मामी जयमाला और पत्नी ज्योति के साथ नगरिया चौकी पहुंचे थे।
विज्ञापन

आरोप है कि चौकी प्रभारी आशीष राय ने पूछताछ के दौरान सुजीत और उसके परिजन के साथ न केवल अभद्रता की, बल्कि उनकी बहन और मामी के साथ हाथापाई भी की। उन्होंने चौकी प्रभारी सहित 4-5 अज्ञात पुलिसकर्मियों पर मारपीट का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ितों ने बताया कि घटना के बाद उन्हें सीएचसी सोरों ले जाकर चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया। उनका यह भी आरोप है कि घटना की वीडियो उनके फोन में थी, जिसे चौकी इंचार्ज ने उनका फोन छीनकर डिलीट कर दिया। पीड़ित पक्ष का कहना है कि थाना सोरोंजी में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए प्रार्थना पत्र देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई।

इस मामले में भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष विशाल कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर शनिवार को प्रदर्शन किया। उन्होंने सीओ सदर आंचल चौहान को शिकायती पत्र सौंपकर मामले में निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की। इससे पहले भीम आर्मी ने 30 अगस्त की देर शाम नगरिया पुलिस चौकी का घेराव कर हंगामा भी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed