फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Elderly couple held hostage and robbed.

Jalaun News: बुजुर्ग दंपती को बंधक बनाकर लूटा

Sun, 06 Sep 2026 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Elderly couple held hostage and robbed.
फोटो - 07 बुजुर्ग दंपती रघुवीर व सिमकुरा से घटना की जानकारी लेते सीओ परमेश्वर प्रसाद। संवाद
कोंच (जालौन)। जन्माष्टमी की रात सिमिरिया गांव में रेलवे के सेवानिवृत्त कर्मचारी रघुवीर अहिरवार के घर लूट हुई। नकाबपोश बदमाशों ने रघुवीर और उनकी पत्नी सिमकुरा को बंधक बना लिया। बदमाशों ने दंपती के साथ मारपीट की, मुंह में कपड़ा ठूंसा और हाथ-पैर बांध दिए। तमंचे की दम पर बदमाशों ने घर से जेवर और नकदी लूट ली। वे सिमकुरा के नाक से सोने की कील और पैरों से चांदी की पायल भी उतार ले गए।
विज्ञापन

बदमाशों ने इसके बाद घर के एक कमरे का ताला तोड़ा और बक्सों से सामान समेटा। बदमाशों ने जाते समय किसी को घटना बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। रघुवीर के अनुसार, वह लघुशंका के लिए दरवाजा खोल रहे थे तभी बदमाश घुस आए। बदमाशों के जाने के बाद सिमकुरा ने किसी तरह खुद को मुक्त किया। उन्होंने फिर रघुवीर को भी बंधन से आजाद कराया। दंपती ने तड़के अपने चचेरे भाइयों को घटना की जानकारी दी। ग्रामीणों की सूचना पर सीओ परमेश्वर प्रसाद, कोतवाल निगवेन्द्र प्रताप सिंह और सागर चौकी इंचार्ज सुमित पांडे मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने बुजुर्ग दंपती से घटना की जानकारी ली और जांच शुरू की। एसओजी, सर्विलांस और फील्ड यूनिट की टीमें भी जांच के लिए पहुंचीं। एएसपी डॉ. ईशान सोनी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन

पीड़ित रघुवीर की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस गांव और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही गांव और आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले पुराने शातिर अपराधियों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस घटना से जुड़े हर पहलू को जोड़कर बदमाशों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शंकरजी की स्थापना के लिए रकम जुटा रहे थे दंपती

रघुवीर अहिरवार और उनकी पत्नी सिमकुरा ने भगवान शंकर की स्थापना के लिए वर्षों से पेंशन की रकम जमा की थी। बदमाशों ने उनकी ढाई लाख रुपये से अधिक की नकदी, चांदी के सिक्के और आभूषण लूट लिए। रघुवीर 2015 में रेलवे से सेवानिवृत्त हुए थे। वह कई वर्षों से अपनी पेंशन का कुछ हिस्सा बचाकर रख रहे थे। उनका गांव में भगवान शंकर के परिवार की स्थापना कराने का मन था। इसी उद्देश्य से वह धीरे-धीरे रकम एकत्र कर रहे थे। सिमकुरा ने बताया कि बक्सों में ढाई लाख रुपये से अधिक की नकदी थी। बदमाशों ने दंपती के पहने हुए आभूषण भी उतार लिए। धमकी के कारण बुजुर्ग लूटी गई सही रकम नहीं बता पा रहे हैं। इस घटना से दंपती को गहरा सदमा लगा है।
रघुवीर बोले-जान बच गई, यही काफी है

लूट और बदमाशों की धमकी से रघुवीर अहिरवार सदमे में हैं। वह घटना पर बात करने से बच रहे हैं और उनकी जुबां पर ''जान बच गई, यही काफी है'' बात है। इस बड़ी वारदात से पूरा गांव दहशत में है। बुजुर्ग दंपती के घर हुई लूट से ग्रामीण सहमे हुए हैं। घटना के बाद से ग्रामीण रघुवीर के दरवाजे पर ही डेरा डाले हुए हैं। दहशत के कारण शनिवार को कई बच्चे स्कूल तक नहीं गए। गांव की गलियों और चौपालों पर दिनभर लूट की ही चर्चा होती रही। ग्रामीणों ने बदमाशों की संख्या और वारदात के तरीके पर तरह-तरह की बातें कीं। इस घटना ने गांव की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी चिंता बढ़ा दी है।


वर्जन

मामले को लेकर पीड़ित की तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर ली गई है। खुलासे के लिए टीमों को लगाया गया है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। - विनय कुमार सिंह, एसपी जालौन।

फोटो - 07 बुजुर्ग दंपती रघुवीर व सिमकुरा से घटना की जानकारी लेते सीओ परमेश्वर प्रसाद। संवाद

फोटो - 07 बुजुर्ग दंपती रघुवीर व सिमकुरा से घटना की जानकारी लेते सीओ परमेश्वर प्रसाद। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed