{"_id":"646d1740f78202ea1108c8f4","slug":"case-registered-for-the-murder-of-the-youth-on-the-orders-of-the-court-basti-news-c-7-1-178863-2023-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: न्यायालय के आदेश पर युवक की हत्या का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: न्यायालय के आदेश पर युवक की हत्या का केस दर्ज
Wed, 24 May 2023 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 24 May 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
परशुरामपुर (बस्ती)। परशुरामपुर पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर मुनियांव खुर्द गांव निवासी 25 वर्षीय युवक की हत्या कर शव छिपाने का मामला दर्ज किया है। तीन नामजद व कुछ अन्य अज्ञात पर आरोप है कि इन लोगों ने जमीन बैनामा करने के विवाद को लेकर मुनियांव खुर्द निवासी राधेश्याम तिवारी की हत्या करके शव छिपा दिया। एसएचओ व विवेचक रामेश्वर यादव ने बताया कि 25 नवंबर 2021 की घटना बताई जा रही है। केस दर्ज कर तफ्तीश की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे,उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
तहरीर में मृतक के भाई घनश्याम तिवारी ने बताया है कि गांव के कार्तिक मणि तिवारी ने जमीन बैनामा कराने के विवाद को लेकर गांव के बुद्धि सागर मौर्य, आनन्द मिश्रा निवासी पावड़ थाना छावनी व कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर उनके भाई की हत्या करके शव छिपा दिया था। जिनका शव पोखरे में मिला था। एसएचओ ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया था। मृतक के परिवार के लोगों का जमीन को लेकर कुछ विवाद की बात सामने आई है। न्यायालय के आदेश पर केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।