फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   FIR registered following court order in tree theft case.

Basti News: पेड़ों की चोरी के मामले में न्यायालय के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज

Sat, 19 Sep 2026 12:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
FIR registered following court order in tree theft case.
बस्ती। छावनी पुलिस ने न्यायालय के आदेश पेड़ों की चोरी किए जाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की है। थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव निवासी महेंद्र कुमार दुबे ने तहरीर देकर बताया कि उसी गांव में गाटा संख्या 2736 रकबा 0.02820 हेक्टेयर कृषि भूमि राजस्व रिकार्ड में उनकी मां दयावती दूबे के नाम से दर्ज है। जिसमें शीशम व गूलर जैसे प्रतिबंधित प्रजाति के पेड़ लगे हुए थे। पिछले 25/26 मई की रात को तेज आंधी व बारिश की वजह से पेड़ टूटकर गिर गए थे। जिसे विपक्षी चोरी से काटकर उठा ले गए। पूछताछ करने पर वह लोग फौजदारी करने पर आमदा हो गए। जिससे पीड़ित को 40 हजार रुपये की क्षति हुई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर उसी गांव के रहने वाले राधेश्याम, उसके भाई विश्वकर्मा, पुत्र बबूल और नाती कन्हैया के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed