फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Four people, including the husband, have been named in a dowry harassment case.

Basti News: दहेज उत्पीड़न के मामले में पति समेत चार नामजद

Sat, 19 Sep 2026 12:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Four people, including the husband, have been named in a dowry harassment case.
बस्ती। पुरानी बस्ती पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के आरोप में पति समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। थाना क्षेत्र के अमौली गांव की रहने वाली पीड़िता ने बताया कि उनकी शादी 11 अक्तूबर 2017 को मुस्लिम रीति रिवाज से आकिब शाह निवासी अमौली के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही पति और उसके परिवार के लोग दहेज की बात को लेकर आए दिन ताना मारने लगे। कई बार उनके साथ मारपीट की गई। पति शराब के नशे में गाली गलौज करते हुए बच्चा न होने की बात को लेकर भी उन्हें मारा पीटा। जिससे उनके शरीर पर काफी चोटें आई। पुलिस ने पति आकिब शाह, सास आमिना, ससुर उबेदुर्रहमान, ननद माहेनूर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed