{"_id":"6564dbe0cc596e256c083cd5","slug":"both-accused-of-gang-rape-of-teenage-girl-arrested-basti-news-c-207-1-sgkp1002-7592-2023-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के दोनों आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के दोनों आरोपी गिरफ्तार
Mon, 27 Nov 2023 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 27 Nov 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
हर्रैया/ बस्ती। हर्रैया इलाके के एक गांव में किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी पीड़िता के गांव के रहने वाले हैं। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से जेल भेज दिया गया। वहीं पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण कराया जा रहा है।
हर्रैया क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता की मां ने थाने में तहरीर दी। इसमें कहा कि शनिवार को दिन में करीब तीन बजे उनकी बेटी कुछ काम से गांव में निकली थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव के रहने वाले दूसरे संप्रदाय के युवक शनि व अनूप कुमार उर्फ बब्लू ने उसे जबरन पकड़ लिया। मुंह दबाकर उसे गन्ने के खेत में ले गए।
विरोध करने पर उसे दो-तीन थप्पड़ मारा और धमकाया। बोले कि अगर चिल्लाओगी तो मार डालेंगे। इसके बाद डरा धमका कर दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया। वहीं आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।