{"_id":"67d08b3634837cc8f90c943e","slug":"a-young-man-coming-home-from-delhi-went-missing-on-the-way-basti-news-c-207-1-sgkp1006-133338-2025-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: दिल्ली से घर आ रहा युवक रास्ते से लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: दिल्ली से घर आ रहा युवक रास्ते से लापता
Wed, 12 Mar 2025 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 12 Mar 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
कप्तानगंज (बस्ती)। दिल्ली से घर आ रहा पैकोलिया थाना क्षेत्र के कीर्तिपुर का युवक रास्ते से लापता हो गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना देने के साथ खोजबीन में जुट गए हैं। जानकारी के अनुसार, कीर्तिपुर के रहने वाले मुक्खी दिल्ली में रहकर प्लंबर का काम करते हैं।
परिजनों के मुताबिक, उन्हें दिल्ली के आंनद बिहार से गोरखपुर जाने वाली डबल डेकर बस पर रविवार को दोपहर दो बजे उनके बेटे राहुल ने बैठाया था। टोल प्लाजा बड़ेबन के पास सोमवार की सुबह उतरने की जानकारी परिवार के लोगों को हुई। जब शाम तक वह घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की।
मंगलवार को परिजन और रिश्तेदार टोल प्लाजा के पास खोजबीन करने के बाद कोतवाली पुलिस को सूचना दी, मगर वहां यह कहकर मामला टरका दिया गया कि पैकोलिया थाने पर सूचना दो। परिजनों ने खोजबीन करते हुए बड़ेबन, हरदिया, वाल्टरगंज, सहित नजदीकी बाजारों तक पहुंचे, मगर कुछ पता नहीं चला। संवाद